सब्सक्राइब करें

कांग्रेस पर टूटा मोदी लहर का कहर, इन राज्यों में शून्य पर सिमट गई पार्टी

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 25 May 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 result: States where congress got zero seats
कई राज्यों में धराशायी हुई कांग्रेस - फोटो : Amar Ujala
करीब पांच से छह महीने पहले कांग्रेस राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। तब लगा था शायद 2019 लोकसभा का चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं होने वाला। लेकिन मोदी के दम पर भाजपा एक बार फिर सत्ता में आने में कामयाब रही और कांग्रेस का 18 राज्यों से सफाया हो गया। जानिए, किन राज्यों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। 
Trending Videos
Lok Sabha Chunav 2019 result: States where congress got zero seats
हार्दिक पटेल - फोटो : Facebook

गुजरात
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में कांग्रेस लोकसभा की 26 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत सकी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात को विधानसभा चुनाव की तरह ही अस्मिता के सवाल से जोड़ दिया जिसके कारण भाजपा गुजरात में क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 result: States where congress got zero seats
अशोक गहलोत

राजस्थान
राजस्थान विधानसभा के जब चुनाव हो रहे थे तब जनता ने एक नारा दिया था 'वसुंधरा तेरी खैर नहीं, मोदी तुझसे बैर नहीं।' विधानसभा में कांग्रेस की सरकार चुनने वाली जनता उस वक्त ही मोदी को प्रधानमंत्री के रुप में दोबारा लाने का मन बना चुकी थी। इसी का नतीजा रहा कि कांग्रेस को राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से एक भी सीट पर जीत नहीं मिल सकी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत तक चुनाव हार गए। 

Lok Sabha Chunav 2019 result: States where congress got zero seats
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : Social Media

हरियाणा
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जनता खुश नहीं है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर हरियाणा में भाजपा को 10 की 10 सीटें मिली हैं और कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया। सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा चुनाव हार गए। 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 result: States where congress got zero seats
जगन मोहन रेड्डी - फोटो : Social Media

आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर के सामने कांग्रेस ही नहीं भाजपा का भी खाता नहीं खुल पाया। यहां जगन मोहन रेड्डी ने राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की और चंद्रबाबूू नायडू की पार्टी टीडीपी को मात्र तीन सीटें मिली। वहीं कांग्रेस का इस राज्य में भी सफाया हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed