{"_id":"5c822152bdec2214222a71f3","slug":"lok-sabha-elections-2019-rahul-gandhi-in-odisha-hits-out-at-pm-modi-over-rafale","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा पहुंचे राहुल, महिलाओं से सवाल-जवाब के दौर के बीच राफेल पर पीएम मोदी को यूं घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा पहुंचे राहुल, महिलाओं से सवाल-जवाब के दौर के बीच राफेल पर पीएम मोदी को यूं घेरा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज ओडिशा पहुंचे। कोरापुट में उन्होंने महिलाओं को संबोधित किया और उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान राहुल ने एक बार फिर राफेल विमान का मुद्दा उठाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और अनिल अंबानी को निशाने पर लिया। राहुल ने देश में महिलाओं की स्थिति का भी मुद्दा उठाया।
राफेल का मुद्दा
सवाल जवाब के दौरान राहुल ने कहा, ओडिशा में बहुत खानें (माइन्स) हैं, पैसा है, लेकिन वो पैसा आपके लिए नहीं है। आपने अनिल अंबानी का नाम सुना है, मैें बताता हूं। मोदी जी ने राफेल का कांट्रैक्ट एचएएल से छीनकर पने मित्र अनिल अंबानी को दे दिया। आपको पता है कितना फायदा हुआ उनका, 30 हजार करोड़ रुपये। जितना पैसा हिंदुस्तान में एक साल में मनरेगा में लगता है, उतना पैसा अनिल अंबानी को दे दिया, उन्होंने जिंदगी में कभी विमान नहीं बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल कहा- अनिल मोदी, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी को जेल क्यों नहीं भेजा जा रहा है? क्योंकि इन लोगों ने सरकार को दबा रखा है। इस सरकार को बदलना आपकी जिम्मेदारी है, हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए आप जैसी महिलाओं को राजनीति में आना चाहिए। मैं चाहता हूं कि आप लोकसभा और विधानसभा में दिखाई दें।
महिलाओं की सुरक्षा के मामले में स्थिति अब खराब होती जा रही है। आपको इसका क्या कारण लगता है। आपको लग रहा होगा पूरे देश में हिंसा बढ़ रही है, नफरत और गुस्सा बढ़ रहा है, ऐसा क्यों हो रहा है। शराब खपत क्यों बढ़ रही है।
ओडिशा में बीजद का परचम
बता दें कि ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं। बीजद के कुल 20 सांसद हैं। इस बार यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों साथ होने हैं। भाजपा इस बार बीजद को कड़ी टक्कर दे रही है। कांग्रेस को उसने तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। मुख्य मुकाबला बीजद और भाजपा के बीच होने जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस टक्कर में आने की पुरजोर कोशिश में लगी है।