दूसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। बिहार में दूसरे चरण में पांच सीटों पर चुनाव होना है। भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में 18 अप्रैल को मतदान होना है। ये पांचों सीटें इस बार एनडीए के लिए साख का सवाल होंगी। 2014 लोकसभा चुनाव में जब पूरे देश में मोदी लहर थी, तो भी बिहार की इन पांचों सीटों पर भाजपा जीत का स्वाद नहीं चख पाई थी। भागलपुर और बांका में तो भाजपा को करीब 10 हजार मतों के मामूली अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस बार एनडीए सभी सीटों पर जीत हासिल करना चाहेगी।
{"_id":"5c99a6f9bdec221420474825","slug":"lok-sabha-elections-2019-these-five-mp-seats-are-challenge-for-bjp-jdu-alliance-nda-in-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण की पांचों सीटें एनडीए के लिए साख का सवाल, मोदी लहर में भी नहीं मिली थी कामयाबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दूसरे चरण की पांचों सीटें एनडीए के लिए साख का सवाल, मोदी लहर में भी नहीं मिली थी कामयाबी
Tue, 26 Mar 2019 12:07 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
shahnawaz Hussain
- फोटो : अमर उजाला
भागलपुर:
भागलपुर में राजद उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भाजपा के कद्दावर नेता और भागलपुर के सांसद रहे शाहनवाज हुसैन को हरा दिया था। इस अप्रत्याशित हार का भाजपा को भी अंदाजा नहीं था।
भागलपुर में राजद उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भाजपा के कद्दावर नेता और भागलपुर के सांसद रहे शाहनवाज हुसैन को हरा दिया था। इस अप्रत्याशित हार का भाजपा को भी अंदाजा नहीं था।
राजद नेता तेजस्वी यादव, बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव और भागलपुर सांसद बुलो मंडल
- फोटो : Collected from Social Media
बांका:
बांका में पुतुल देवी के पक्ष में नरेंद्र मोदी प्रचार करने उतरे थे, इसके बावजूद वह राजद उम्मीदवार जयप्रकाश नारायण यादव से करीब 10 हजार वोटों से हार गई थीं। यहां सीपीआई उम्मीदवार संजय कुमार ने भी कड़ी टक्कर दी थी।

तारिक अनवर
कटिहार:
कटिहार में एनसीपी उम्मीदवार तारिक अनवर ने भाजपा के निखिल चौधरी(पूर्व सांसद) को हराया था। यहां से जदयू ने भी भाजपा और एनसीपी के विरोध में डॉ रामप्रकाश महतो को चुनावी मैदान में उतारा था। भाजपा और जदयू का वोट बंटने का फायदा तारिक अनवर को मिला था।

mohammad asrarul haque
किशनगंज:
किशनगंज में पिछली बार कांग्रेस से मो. असरारुल हक(अब दिवंगत) ने चुनाव जीता था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिलीप जायसवाल को करीब 20 हजार वोटों से हराया था। यहां पर जदयू प्रत्याशी अख्तारुल इमान के कारण त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था।