फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhuri Dixit is not interested in politics, denies reports of contesting Lok Sabha Elections 2024

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को किया खारिज, बोलीं- राजनीति में रुचि नहीं

Thu, 28 Dec 2023 05:06 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 28 Dec 2023 05:06 AM IST
सार

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा कि वह स्वास्थ्य देखभाल यानी हेल्थकेयर संबंधित काम करना चाहती हैं। बता दें कि माधुरी के लोकसभा चुनाव में उतरने की अटकलें लगाई जा रही थी।

विज्ञापन
Madhuri Dixit is not interested in politics, denies reports of contesting Lok Sabha Elections 2024
Madhuri Dixit - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। माधुरी ने खुद चुनाव लड़ने संबंधी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनकी राजनीति में रुचि नहीं है। धक-धक गर्ल के रूप में मशहूर अभिनेत्री ने एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने की मेरी इच्छा नहीं है, यह दूसरों की इच्छा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हर चुनाव के दौरान कहीं न कहीं से चुनाव लड़ने मेरे चुनाव लड़ने की खबरें आती है, लेकिन राजनीति मुझे पसंद नहीं है। वर्ष 2024 की प्राथमिकता सूची में 'पंचक' सिनेमा है। यह फिल्म अगर सफल होती है तो मेरा सिनेमा में काम करने का उत्साह बना रहेगा। साथ ही, स्वास्थ्य देखभाल यानी हेल्थकेयर संबंधित काम करना चाहती हूं। बता दें कि माधुरी के लोकसभा चुनाव में उतरने की अटकलें लगाई जा रही थी।
विज्ञापन


बता दें, माधुरी दीक्षित नवंबर में क्रिकेट विश्व  कप में भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ नजर आईं। इसके बाद से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि  माधुरी राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed