सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Ajit Pawar Son Demands Grounding of VSR Flights After Shocking Video Surfaces

Maharashtra: अजित पवार के बेटे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, VSR की सभी उड़ानों को रोकने की मांग की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shivam Garg Updated Mon, 02 Mar 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर VSR वेंचर्स की उड़ानों को तुरंत रोकने की मांग की।

Maharashtra Ajit Pawar Son Demands Grounding of VSR Flights After Shocking Video Surfaces
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और जय पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है और लिखा मैंने अपने पिता को खो दिया है... यह पीड़ा जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी। उन्होंने लिखा कि इस वीडियो में वीएसआर के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। आसमान में रहते हुए ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला है।

Trending Videos


उन्होंने लिखा कि मैं डीजीसीए से दृढ़ता से मांग करता हूं कि इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। पूरी जांच होने तक वीएसआर की सभी उड़ानों को तत्काल ग्राउंड किया जाए और रोहित सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। यह एक बेटे की आर्त पुकार है... मेरे पिता के लिए और हर यात्री की सुरक्षा के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने पहले ही ग्राउंड किया VSR का फ्लीट
इससे पहले डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के चार प्लेन को ग्राउंड कर दिया है। यह कदम 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में हुए Learjet 45 क्रैश के बाद किए गए स्पेशल सेफ्टी ऑडिट के दौरान पाए गए नियमों के उल्लंघन के कारण उठाया गया। इस क्रैश में प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार की मृत्यु हो गई थी।

डीजीसीए के बयान में कहा गया '28.01.2026 को बारामती में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के Learjet 45 एयरक्राफ्ट (VT-SSK) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, डीजीसीएने स्पेशल सेफ्टी ऑडिट का आदेश दिया। ऑडिट टीम ने एयरवर्दीनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशन में कई बार नियमों का पालन न होने की जानकारी दी। इस आकलन के बाद, डीजीसीए ने चार एयरक्राफ्ट(VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI) को तुरंत ग्राउंड कर दिया और सुधारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed