सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Ajiv Patil of BVA becomes Vasai-Virar Municipal Corporation Mayor News In Hindi

Maharashtra: बीवीए के अजीव पाटिल बने वसई-विरार महानगरपालिका मेयर, भाजपा को हराकर कुछ ऐसे किया था उलटफेर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सार

पालघर के वसई-विरार में बहुजन विकास आघाड़ी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई। बीवीए के अजीव पाटिल 71 वोट लेकर महापौर बने, जबकि भाजपा की दर्शन त्रिपाठी-कोटक को 44 वोट मिले। इस चुनाव के साथ ही महानगरपालिका में प्रशासनिक शासन खत्म हुआ और बीवीए का दबदबा फिर साफ नजर आया।

Maharashtra Ajiv Patil of BVA becomes Vasai-Virar Municipal Corporation Mayor News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई-विरार इलाके में बहुजन विकास आघाड़ी (बीवीए) ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व वाली पार्टी के अजीव पाटिल को मंगलवार को वसई-विरार महानगरपालिका का महापौर चुना गया, जबकि मार्शल लोपिस को उपमहापौर बनाया गया। यह चुनाव वसई-विरार सिटी म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (VVCMC) के मुख्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक में हुआ। इस चुनाव के साथ ही महानगरपालिका में लंबे समय से चल रहा प्रशासनिक शासन खत्म हो गया।

Trending Videos


पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी पालघर की जिलाधिकारी डॉ. इंदुरानी जाखड़ ने की। मतदान खुले हाथ उठाकर (ओपन बैलेट) किया गया, जिसमें कुल 115 नगरसेवकों ने हिस्सा लिया। महापौर पद के लिए बीवीए और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ। नाम वापस लिए जाने के बाद मुकाबला बीवीए के अजीव पाटिल और भाजपा की दर्शन त्रिपाठी-कोटक के बीच रहा। बता दें कि मतदान में अजीव पाटिल को 71 वोट मिले और दर्शन त्रिपाठी-कोटक को 44 वोट मिले। इस तरह अजीव पाटिल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- NCP नेतृत्व पर संशय बरकरार: प्रफुल्ल पटेल बोले- मैं अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं, शरद पवार को लेकर क्या कहा?

उपमहापौर चुनाव का नतीजा
उपमहापौर पद के लिए भी ऐसा ही मुकाबला देखने को मिला। बीवीए के मार्शल लोपिस और भाजपा के मंजरेकर नारायण सुरेश आमने-सामने थे। नतीजे में मार्शल लोपिस को 71 वोट, मंजरेकर को 44 वोट मिले और मार्शल लोपिस उपमहापौर चुने गए।

ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: तमिलनाडु में विजय का चुनावी शंखनाद, 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी टीवीके; किया ये एलान

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ चुनाव
महानगरपालिका की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अच्छी योजना और पुलिस प्रशासन के सहयोग से चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से संपन्न हुआ। गौरतलब है कि अजीव पाटिल के भाई राजीव पाटिल वर्ष 2010 में, जब वसई-विरार महानगरपालिका बनी थी, तब उसके पहले महापौर रह चुके हैं। इस चुनाव के नतीजों से साफ है कि वसई-विरार क्षेत्र में बहुजन विकास आघाड़ी की राजनीतिक पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed