सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Bawankule blunt response to Ajit Pawar statement said Don't force BJP to open old chapters

Civic Polls: 'पुराने पन्ने खोलने के लिए मजबूर न करें', पवार के बयान पर महाराष्ट्र के मंत्री बावनकुले की दो टूक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 07 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के निकाय चुनाव से पहले सियासी तापमान बढ़ गया है। पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के भाजपा आलोचना पर भाजपा नेता और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पवार भाजपा को पुराने पन्ने खोलने के लिए मजबूर न करें।

Maharashtra Bawankule blunt response to Ajit Pawar statement said Don't force BJP to open old chapters
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एक्स@cbawankule/ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव से पहले राज्यभर में सियासी गर्माहट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। दिलचस्प बात ये है कि इस गर्माहट का मुख्य कारण भाजपा और एनसीपी (एपी) के बीच जुबानी तकरार का बढ़ना बन गया है। एक और जहां पुणे में चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं दूसरी ओर अब भाजपा ने भी पवार के बयान पर जोरदार पलटवार किया है।भाजपा के राज्य मंत्री और नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने दो टूक अंदाज में कहा कि भाजपा को पुराने पन्ने खोलने के लिए मजबूर ना करें।  

Trending Videos


बता दें कि इससे पहले पवार ने प्रचार प्रसार के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि  भगवा पार्टी अपने पुराने और मेहनती कार्यकर्ताओं की कदर नहीं करती। यह बयान उन्होंने पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक रैली के दौरान दिया। इस दौरान अजीत पवार ने खासतौर पर भाजपा के पूर्व कॉर्पोरेटर और नेता अमोल बलवाडकर का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं...

भाजपा को मजबूर ना करें पवार- बावनकुले
महाराष्ट्र में मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आगे कहा कि अजीत पवार को भाजपा की आलोचना करने से बचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी के अंदाज में कहा कि पवार भाजपा को पुराने पन्ने खोलने के लिए मजबूर ना करें। बावनकुले ने पवार को महायुति के भीतर हुए आपसी समझौते की याद दिलाई, जिसमें कहा गया था कि अगर गठबंधन के साथी अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं, तब भी एक-दूसरे की आलोचना नहीं करेंगे।


बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस नियम का पालन कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि पवार भी भाजपा या अन्य सहयोगियों की आलोचना नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले का मामला अभी कोर्ट में लंबित है। बावनकुले ने कहा कि फैसला आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। तब भाजपा केवल उपलब्ध सबूतों के आधार पर आरोप लगा रही थी।  उन्होंने यह भी कहा कि मुंडवा भूमि सौदे को चुनावी मुद्दा बनाना सही नहीं होगा क्योंकि जांच समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में लड़की को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया; दो स्टाफ निलंबित

पवार ने भाजपा पर लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि इसस पहले पवार ने पुणे की विकास रफ्तार को धीमा बताते हुए भाजपा को घेरा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पिछले 9 वर्षों तक उन्होंने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) पर शासन किया, तब विकास की रफ्तार धीमी रही और भ्रष्टाचार हुआ। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनसीपी केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की राह पर ले जा रहे हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed