सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress targets govt and pm modi over hike in premium petrol and industrial diesel prices

Congress: 'महंगाई की मार पड़ने वाली है', प्रीमियम पेट्रोल-इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 20 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Congress: कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर हमला किया और कहा कि इससे जनता पर महंगाई का बड़ा असर पड़ेगा। विपक्षी पार्टी ने क्या-क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

Congress targets govt and pm modi over hike in premium petrol and industrial diesel prices
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडॉब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी पार्टी ने कहा कि जनता पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ने वाली है। 
Trending Videos


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विपक्षी पार्टी ने लिखा, 'महंगाई मैन' मोदी का हंटर फिर चला। प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए महंगा कर दिया गया।  जहां लोग पहले ही गैस की किल्लत से परेशान हैं, वहीं अब उनसे पेट्रोल पर भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक दूसरे एक्स पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा, 'महंगाई मैन' ने दिया एक और झटका। पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी 22 रुपए महंगा हुआ। इसका मतलब है- आप पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ने वाली है।

तेल विपणन कंपनियों ने भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है, जिससे विशेष ईंधन का उपयोग करने वाले ग्राहकों पर असर पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से लेकर 2.3 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। 


पुणे में नई कीमतों के अनुसार, 'स्पीड' और 'पावर' जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पहले इस पेट्रोल का भाव  111.68 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

यह फैसला मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ईंधन बाजारों पर इसके बढ़ते असर के कारण लिया गया है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए यह एक बड़ी राहत की बात है कि नियमित (रेगुलर) पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

ये भी पढ़ें: ' केरल को लॉटरी और शराब पर निर्भर नहीं रखा जा सकता', थरूर ने LDF पर साधा निशाना

किन ब्रांड्स पर पड़ा असर?
डीलरों के माध्यम से प्राप्त जानकारी में कहा गया है, इस ताजा मूल्य वृद्धि का सीधा असर प्रमुख तेल कंपनियों के ब्रांडेड ईंधनों पर देखने को मिला है। इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचसीएल) का 'पावर पेट्रोल' और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का 'एक्सपी95' शामिल हैं, जिनकी खुदरा कीमतों में तत्काल प्रभाव से संशोधन किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग मुख्य रूप से वाहनों में बेहतर इंजन परफॉरमेंस और अधिक माइलेज प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed