सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2026 humayun kabir muslim cm demand ajup aimim alliance babri masjid issue

दीदी की बढ़ी टेंशन: हुमायूं कबीर ने ओवैसी से मिलाया हाथ, बोले- बिना हमारे नहीं बनेगी अगली सरकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

हुमायूं कबीर ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में कोई मुस्लिम मुख्यमंत्री या कम से कम डिप्टी सीएम बनेगा। उन्होंने अपनी नई पार्टी 'आम जनता उन्नयन पार्टी' का गठन किया है और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान भी कर दिया है।
 

west bengal election 2026 humayun kabir muslim cm demand ajup aimim alliance babri masjid issue
टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

Bengal Election: पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने एक ऐसा दांव चला है, जिसने सत्ताधारी दल और विपक्ष दोनों की नींद उड़ा दी है। कबीर ने साफ कर दिया है कि इस बार बंगाल की कुर्सी का रास्ता मुर्शिदाबाद और मालदा के 'बाबरी मस्जिद' वाले इमोशन से होकर गुजरेगा।
Trending Videos


हुमायूं कबीर का बड़ा एलान
हुमायूं कबीर ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में कोई मुस्लिम मुख्यमंत्री या कम से कम डिप्टी सीएम बनेगा। उन्होंने अपनी नई पार्टी 'आम जनता उन्नयन पार्टी' का गठन किया है और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीर का गणित सीधा है। उनका कहना है कि बंगाल में मुस्लिम आबादी करीब 30% है। उन्होंने ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, "TMC ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा, उन्हें वाजिब हक नहीं दिया। अगर वे गंभीर होते, तो कम से कम 90-100 मुस्लिम उम्मीदवार उतारते, लेकिन उन्होंने सिर्फ 47 को टिकट दिया।"

यह भी पढ़ें: West Bengal Assembly Election: तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी; ममता बोलीं- राज्य में अघोषित राष्ट्रपति शासन

'बाबरी मस्जिद' बनेगा चुनावी हथियार
हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक नई मस्जिद बनाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने इसे एक 'मरहम' बताया और दावा किया कि अगर 100 मुस्लिम वोट डालने जाएंगे, तो इस मुद्दे की वजह से 80 वोट उनकी पार्टी को मिलेंगे। कबीर की पार्टी 182 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने साफ कर दिया है कि बिना AJUP के समर्थन के किसी की भी सरकार नहीं बन पाएगी। दिलचस्प बात यह है कि कबीर ने ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट से पूनम बेगम को उतारने का फैसला किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed