सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Elections Shiv Sena Candidates List CM Eknath Shinde and others news Updates in Hindi

Maharashtra Assembly Polls: शिवसेना के 45 उम्मीदवारों की सूची जारी, सीएम एकनाथ शिंदे इस सीट से ठोकेंगे दांव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 22 Oct 2024 11:30 PM IST
सार

Maharashtra Elections:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सत्ताधारी शिवसेना ने 45 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सूची में शामिल उम्मीदवारों की जानकारी दी।

विज्ञापन
Maharashtra Elections Shiv Sena Candidates List CM Eknath Shinde and others news Updates in Hindi
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों की व्यस्तता सातवें आसमान पर है। इसी बीच शिवसेना ने मंगलवार को 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सीएम एकनाथ शिंदे जीत का चौका लगाने के लिए एक बार फिर कोपरी पाचपाखाड़ी से अपनी दावेदारी पेश करेंगे तो वहीं पार्टी ने पैठण से विलास संदिपान भूमरे को चुनावी मैदान में उतारा है। 
Trending Videos


सीएम शिंदे ने किया पोस्ट
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सूची में शामिल उम्मीदवारों की जानकारी दी। सूची में पार्टी ने मालेगांव, चांदीवली, बुलढाणा जैसी चर्चित विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान तो वहीं 23 नवंबर को मत की गणना होनी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों की सूची:

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र संख्या और नाम उम्मीदवार का नाम
1 147 कोपरी पाचपाखाड़ी एकनाथ संजीव शिंदे
2 5 साक्री (अजा) श्रीमती मंगूला तुकाराम गावित
3 10 चोपड़ा (अजा) चंद्रकांत बाबूलाल सोनवणे
4 144 जमखेड ग्रामीण गुलाबराव रघुनाथ पाटील
5 146 एरंडोल अमोल चिमणराव पाटील
6 118 पाचोरा किशोर धनसिंह पाटील
7 20 मुक्ताईनगर चंद्रकांत निंबा पाटील
8 22 बुलढाणा संजय रामराव खाकवाले
9 25 मेहकर (अजा) डॉ. संजय भास्कर रायमुखार
10 40 दर्यापुर (अजा) अभिजीत आनंदराव अडसूल
11 51 रामटेक आशीष नंदकिशोर जैस्वाल
12 69 भंडारा (अजा) नरेंद्र भोजराज भोड़ेकर
13 7 दिग्रस संजय दुलीचंद राठौड़
14 58 नांदेड़ उत्तर बालाजी देवीदासराव कल्याणकर
15 13 कळमसुरी संतोष लक्ष्मणराव बांगर
16 109 जालना अर्जुन पंडितराव खोतकर
17 104 सिल्लोड अब्दुल सत्तार अब्दुल नबी
18 107 छ. संभाजीनगर मध्य प्रदीप शिवनारायण जैस्वाल
19 108 छ. संभाजीनगर पश्चिम (अजा) संजय भुसरू सरसाट
20 110 पैठण विलास संदिपान भुमरे
21 111 वैजापुर रमेश नानासाहेब बोरणारे
22 113 नांदगाव सुहास दारकानाथ कंदे
23 115 मालेगांव बाह्र दादाजी दामुजी भुसे
24 146 ओवला माजीवाडा प्रताप बाबुराव सरनाईक
25 145 माणगांव प्रकाश राजाराम सुरये
26 185 जोगेश्वरी (पूर्व) श्रीमती मनीषा रविंद्र वायकर
27 188 चांदीवली दिलीप भाऊसाहेब लांडे
28 174 कुर्ला (अजा) मंगेश अनंत कुडाळकर
29 189 माहिम सत्तानंद शंकर सरवणकर
30 148 भायखला श्रीमती यामिनी यशवंत जाधव
31 149 करजत महेंद्र सदाशिव थोरवे
32 119 अलीबाग महेंद्र हरी ढक्कवी
33 114 महाड भरतशेठ माणिकराव गोगावले
34 280 उमरगा (अजा) ज्ञानराज घोडीराम चौगुले
35 243 परांडा डॉ. तानाजी जयवंत सावंत
36 253 सांगोला शाहाजी बापू राजाराम पाटील
37 257 कोरेगाव महेश संजीवराजे शिंदे
38 269 पाटण शंकरराज शिवाजीराo देसाई
39 263 दापोली योगेश रामदास कदम
40 266 रत्नागिरी उदय रविंद्र सामंत
41 268 राजापुर किरण रविंद्र सामंत
42 270 सावंतवाडी दीपक वसंतराव केसरकर
43 272 राधानगरी प्रकाश आनंदराव आविटकर
44 275 करवीर चंद्रदीप शशिकांत नरके
45 276 खानापूर सुहास अनिल बाबर
देश की तीसरी सबसे बड़ी विधानसभा में सियासी समीकरण
महाराष्ट्र में इस बार सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग 25 महीने पहले जून, 2022 में महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिरी थी। इसके बाद भाजपा समर्थित सरकार बनी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के पास 202 विधायकों का समर्थन है। 102 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। अजीत पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 40 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 18 विधायक हैं। 14 निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को पांच अन्य छोटे दलों का समर्थन भी हासिल है।

महाराष्ट्र में विपक्षी खेमा कितना मजबूत
इसके अलावा विपक्षी खेमे (महाविकास अघाड़ी- MVA) में कुल 71 विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस 37 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के 16 विधायक हैं। वरिष्ठ राजनेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के 12 विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के दो, सीपीआईएम और पीडब्लूपीआई के एक-एक विधायक हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दो विधायक भी विपक्षी खेमे में हैं। 15 विधानसभा सीटें खाली हैं।

Image
Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed