Live
Putin India Visit Live: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी-पुतिन की मुलाकात, PM बोले- आपकी ये यात्रा ऐतिहासिक
Vladimir Putin India Visit Live News in Hindi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। रूसी राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस-भारत की द्विपक्षीय बैठक का नेतृत्व करेंगे। व्लादिमीर पुतिन आज भारत के उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे और दोनों ही देशों में निवेश और व्यापार बढ़ाने से जुड़ी संभावनाएं तलाशेंगे। यहां पढ़ें दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
पीएम मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय मुलाकात
नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में रूसी राष्ट्रति पुतिन और पीएम मोदी की द्विपक्षीय मुलाकात चल रही है।पुतिन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।#WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin lays a wreath at the Rajghat and pays tribute to Mahatma Gandhi.
— ANI (@ANI) December 5, 2025
(Video: DD) pic.twitter.com/BsAyDTlKRr
राजघाट पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे के दूसरे दिन राजघाट पहुंचे हैं। राजघाट पर पुतिन महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।#WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin reaches Rajghat to pay tribute to Mahatma Gandhi. pic.twitter.com/TxTmBuTwpW
— ANI (@ANI) December 5, 2025
औपचारिक स्वागत के बाद राजघाट के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन
राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन रवाना हो गए हैं और अब उनका राजघाट जाने का कार्यक्रम है, जहां वे राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।#WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin leaves from the Rashtrapati Bhawan after receiving the Guard of Honour. He is headed to Rajghat, where he will pay tributes to Mahatma Gandhi. pic.twitter.com/gzbTSr3KqY
— ANI (@ANI) December 5, 2025
राष्ट्रपति भवन पहुंचे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इसके बाद पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।#WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin leaves from the forecourt of Rashtrapati Bhavan, where he was given a Guard of Honour.
— ANI (@ANI) December 5, 2025
President Droupadi Murmu and PM Narendra Modi with the Russian President, before he departed from here.
(Video: DD) pic.twitter.com/hHUz9c9wXc
राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। थोड़ी ही देर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा।#WATCH | Delhi | PM Narendra Modi arrives at the Rashtrapati Bhawan ahead of the ceremonial welcome that is to be accorded to Russian President Vladimir Putin. EAM Dr S Jaishankar welcomes him. pic.twitter.com/SPjlY4YIyE
— ANI (@ANI) December 5, 2025
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारियां चल रही हैं।भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, CDS जनरल अनिल चौहान और दूसरे गणमान्य लोग भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।
#WATCH | Delhi | Preparations underway for Russian President Vladimir Putin's ceremonial reception and Guard of Honour at the Rashtrapati Bhawan. EAM Dr S Jaishankar, Delhi LG VK Saxena, CDS General Anil Chauhan and other dignitaries are present. pic.twitter.com/80zq1YL4Vq
— ANI (@ANI) December 5, 2025
23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पुतिन
23वें भारत-रूस सम्मेलन में मुख्य रूप से रक्षा संबंधों को मजबूत करने, बाहरी दबावों से भारत-रूस व्यापार को बढ़ाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर सहयोग की संभावनाओं पर फोकस किया जाएगा। भारत के लिए रूस के साथ बढ़ता व्यापार घाटा भी चर्चा का विषय हो सकता है। ऐसे में रूस की तरफ से भारत से आयात बढ़ाने की संभावनाओं पर बात होने की उम्मीद है।Putin India Visit Live: राजघाट का दौरा करेंगे राष्ट्रपति पुतिन
रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज राजघाट का दौरा करेंगे और राष्टपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को लेकर राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और पुतिन के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।#WATCH | Delhi: All preparations in place at Rajghat where Russian President Vladimir Putin will arrive this morning, to pay tribute to Mahatma Gandhi. pic.twitter.com/jyhRaoP3bE
— ANI (@ANI) December 5, 2025
Putin India Visit Live: पुतिन के भारत दौरे की प्रतीकात्मक तौर पर बेहद अहमियत
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा चार साल बाद हो रहा है और जिस समय ये दौरा हो रहा है, उसकी प्रतीकात्मक तौर पर बहुत अहमियत है, यही वजह है कि पूरी दुनिया की पुतिन के इस भारत दौरे पर निगाहें हैं। पुतिन के इस दौरे से भारत और रूस के संबंध और मजबूत हो सकते हैं और दोनों देशों में रक्षा, व्यापार, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बन सकती है। रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए जिस तरह से यूरोप और अमेरिका द्वारा रूस पर दबाव बनाया जा रहा है और अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर जिस तरह से भारी भरकम टैरिफ लगाया है, उसे देखते हुए पुतिन का नई दिल्ली दौरा बेहद खास है। पुतिन शुक्रवार को भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।यहां देखें राष्ट्रपति पुतिन का 5 दिसंबर का पूरा शेड्यूल:
- भारत दौरे के दूसरे दिन व्लादिमीर पुतिन का सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे। बता दें कि प्रतिनिधिमंडलों की बैठक में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं।- शुक्रवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के लिए रवाना होंगे।