{"_id":"6905186c6393b5e804018d79","slug":"maharashtra-hindi-updates-satara-woman-doctor-death-mumbai-nagpur-pune-education-polity-crime-and-other-news-2025-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: महिला डॉक्टर के परिजनों से मिले मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे; नवी मुंबई में जल्द बनेगा नया हज हाउस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: महिला डॉक्टर के परिजनों से मिले मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे; नवी मुंबई में जल्द बनेगा नया हज हाउस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने उस महिला डॉक्टर के परिवार से मुलाकात की, जिसने हाल ही में सतारा जिले के फलटण में आत्महत्या की थी। डॉक्टर ने अपने हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में एक पुलिस उपनिरीक्षक पर दुष्कर्म और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जरांगे ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृह राज्य मंत्री योगेश कदम से फोन पर बात कराई। मुख्यमंत्री ने परिजनों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए हैं।
सतारा में महिला डॉक्टर की मौत की जांच SIT को मिली
महाराष्ट्र के सतारा जिले में महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित करने का निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिया है। बीड जिले की रहने वाली डॉक्टर 23 अक्तूबर को एक होटल के कमरे में फांसी पर लटकी मिली थीं। उनकी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने पुलिस उप-निरीक्षक गोपाल बडाने पर बार-बार दुष्कर्म का और सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांगर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में अहम कदम है।
Trending Videos

एंटीलिया बम कांड के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
मुंबई की स्पेशल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट ने एंटीलिया बम कांड और मनसुख हिरेन हत्याकांड के आरोपी सतीश मोथकुरी को जमानत देने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मोथकुरी ही वास्तविक हमलावर था, जिसने व्यवसायी मनसुख को गला घोंटकर मार डाला। कोर्ट ने टिप्पणी की कि उसकी भूमिका अन्य सह-आरोपियों से अलग और ज्यादा गंभीर है और ट्रायल में देरी के लिए भी अभियुक्त ही जिम्मेदार हैं। मोथकुरी पर हिरेन की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल होने का आरोप है।

पुणे: कोंढवा इलाके में हत्या के आरोपी के भाई की गोली मारकर हत्या
पुणे के कोंढवा इलाके में शनिवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि यह हत्या गैंगवार से जुड़ी हो सकती है। एक पुलिस अधिकारी ने मृतक की पहचान गणेश काले के रूप में की है, जो एक हत्या के आरोपी का भाई था। उन्होंने कहा, 'आज दोपहर जब गणेश काले काम के लिए अपने घर से बाहर निकला, तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने पिस्तौल से कई राउंड फायरिंग की। इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पास के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हमें महत्वपूर्ण सबूत मिल गए हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।' अधिकारी ने आगे कहा, 'चूँकि मृतक एक हत्या के आरोपी का भाई है, इसलिए हमें शक है कि यह हत्या गैंगवार से जुड़ी हो सकती है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।'

ठाणे में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, एक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 400 बोतल प्रतिबंधित खांसी की दवा जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 3.3 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई शनिवार को कल्याण इलाके में की गई, जब पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर रोककर तलाशी ली। तलाशी में कोडीन युक्त कफ सिरप मिला, जिसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है। आरोपी की पहचान मोहम्मद मताब अनीस रईस के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह दवा कहां से लाई गई और कहां भेजी जानी थी।

पूर्व सीईओ की शिकायत पर स्वास्थ्य सेवा कंपनी के सात निदेशकों पर 68 करोड़ की धोखाधड़ी का केस
मुंबई पुलिस ने एक हेल्थकेयर फर्म के सात निदेशकों पर 68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मेसर्स बोस्टन 4 हेल्थकेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और प्रमोटर विवेक तिवारी (47) ने दर्ज कराई है, जिनके पास कंपनी में 13.03 फीसदी चुकता शेयर हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी चिकित्सा उपकरणों और यंत्रों के व्यवसाय में है, जिन्हें वह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत और विदेशों के अस्पतालों को बेचती है।
शिकायतकर्ता अगस्त 2024 तक सीईओ थे और वर्तमान में कंपनी के निदेशक हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, 1 अप्रैल, 2024 से इस साल 31 अगस्त के बीच, कंपनी के सात निदेशकों ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर शेयरधारकों के 264 करोड़ रुपये से अधिक की राशि गैर-मौजूद और अन्य धोखाधड़ी वाली फर्मों में डायवर्ट की। उन्होंने कहा कि जिन शेयरधारकों के साथ धोखाधड़ी की गई, उनमें शिकायतकर्ता और संयुक्त प्रमोटर केतन मलकान शामिल हैं, जिनके पास 34-34 करोड़ रुपये के 13.03 फीसदी चुकता शेयरधारक हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर कंपनी के सात निदेशकों व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नवी मुंबई में नया हज हाउस बनेगा जल्द
नवी मुंबई के खारघर में जल्द ही नया हज हाउस बनाया जाएगा। यह स्थान नए हवाई अड्डे से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की यह योजना हज यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। मंत्रालय के सचिव चंद्र शेखर कुमार ने सीपीडब्ल्यूडी और हज कमेटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और डिजाइन की समीक्षा की।
इस बैठक में हज 2026 की तैयारियों के साथ-साथ अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) और प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास), की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नया हज हाउस यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, आवास और सुविधाएं प्रदान करेगा।