सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra illegal money lending crackdown chandrapur kidney case mcoca act unauthorised moneylenders

महाराष्ट्र में अवैध साहूकारों पर शिकंजा: किडनी कांड के बाद सरकार सख्त, MCOCA एक्ट लगाने पर हो रहा विचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 25 Feb 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र सरकार अवैध साहूकारी रोकने के लिए 2014 के कानून को और सख्त करेगी। चंद्रपुर में एक किसान को कर्ज के बदले किडनी बेचने पर मजबूर करने के बाद यह फैसला लिया गया है। सरकार दोषियों पर मकोका लगाने और उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

maharashtra illegal money lending crackdown chandrapur kidney case mcoca act unauthorised moneylenders
महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में अवैध साहूकारी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विधानसभा में बुधवार को गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने बताया कि सरकार इन अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए मौजूदा कानून को और भी कड़ा बनाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र मनी-लेंडिंग (रेगुलेशन) एक्ट, 2014 में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।
Trending Videos


सदन में यह चर्चा चंद्रपुर के एक किसान से जुड़ी दुखद घटना पर हो रही थी। उस किसान को 8 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए अपनी किडनी बेचने पर मजबूर होना पड़ा था। मंत्री ने कहा कि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है कि दोषी साहूकारों पर सख्त 'मकोका' (MCOCA) कानून के तहत मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रपुर के इस मामले में अब तक छह ऐसे साहूकारों को गिरफ्तार किया गया है, जो बिना लाइसेंस के काम कर रहे थे। प्रशासन ने उनकी संपत्ति जब्त करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। पीड़ित किसान को किडनी निकालने के लिए कंबोडिया ले जाया गया था। इस पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाई गई है। यह टीम एक अंतरराष्ट्रीय अंग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: शर्मनाक: लातूर में बाइक तोड़ने के शक में 32 मासूमों पर टूटा शिक्षक का कहर, बांस की छड़ी से कर दी पिटाई

जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीड़ित किसान ने 9.15 लाख रुपये के मूल कर्ज के बदले साहूकारों को 48.53 लाख रुपये चुका दिए थे। इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद उसे अंग व्यापार के दलदल में धकेला गया। यह गिरोह तमिलनाडु के त्रिची से लेकर कंबोडिया के नोम पेन्ह तक फैला हुआ है। पुलिस को सोलापुर के एक बिचौलिए पर शक है कि उसने कम से कम 10 लोगों की किडनी बिकवाने में मदद की है।

इस मामले में अब तक कुल आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सरकार ने अवैध साहूकारों को रोकने के लिए हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यों वाली कमेटियां बनाई हैं। ये कमेटियां अवैध साहूकारों पर कड़ी नजर रखेंगी और हर तीन महीने में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed