फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Minister Gulabrao Patil compares Jalgaon roads to cheeks of Hema Malini state women commission asks for apology

महाराष्ट्र: मंत्री गुलाबराव पाटिल ने हेमा मालिनी के गालों से की सड़कों की तुलना, संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 20 Dec 2021 11:50 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 20 Dec 2021 11:50 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से करते नजर आ रहे हैं। राज्य महिला आयोग ने इसे लेकर सख्त रुख दिखाया है। पढ़िए पूरा मामला...

विज्ञापन
Maharashtra Minister Gulabrao Patil compares Jalgaon roads to cheeks of Hema Malini state women commission asks for apology
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गुलाबराव पाटिल - फोटो : facebook/gulabraojipatil

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से करते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया। यह टिप्पणी करते हुए पाटिल के एक वीडियो के वायरल होने के बाद उनके इस बयान पर राज्य महिला आयोग ने नाराजगी जताई है और उनसे माफी की मांग की है। 

विज्ञापन


जलगांव जिले से विधायक पाटिल बीते दिनों यहां के बोधवाड़ में नगर पंचायत चुनाव के लिए एक चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए यह विवादित बयान दिया था। वायरल हुए इस वीडियो में पाटिल अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की शानदार गुणवत्ता को देखने के लिए विपक्षी दलों को यहां आने का निमंत्रण देते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
वहीं इस मामले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि इस तरह की तुलना पहले भी हो चुकी है। यह हेमा मालिनी के लिए सम्मान की बात है। इसलिए इसे नकारात्मक रूप से न देखें। इससे पहले लालू यादव ने भी ऐसा ही उदाहरण दिया था। हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलगांव में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर यह बोल गए गुलाबराव पाटिल 
प्रदेश सरकार में जल आपूर्ति एवं स्वचछता मंत्री गुवाबराव पाटिल ने वीडियो में कहा, 'जो 30 साल से विधायक रहे हैं उन्हें मेरे विधानसभा क्षेत्र में आना चाहिए और सड़कों को देखना चाहिए। अगर वे (सड़कें) हेमा मालिनी के गालों जैसी नहीं हुईं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।' इस क्षेत्र से पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खड़से कई वर्षों तक विधायक रहे हैं।


महिला आयोग ने कहा- माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें
वहीं, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने पाटिल के इस बयान का संज्ञान लिया है। चाकणकर ने इस मामले को लेकर पाटिल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर गुलाबराव पाटिल सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed