सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra minister Pankaja MundeTechnical snag detected in chopper scheduled to fly News In Hindi

Maharashtra: मंत्री पंकजा मुंडे को ले जाने वाले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, डीजीसीए ने शुरू की जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे का चुनाव प्रचार इस बार हवाई यात्रा में तकनीकी अड़चनों के कारण चर्चा में है। छत्रपति संभाजीनगर से लातूर तक ले जाने वाला हेलीकॉप्टर उड़ान से कुछ घंटे पहले तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे देरी का शिकार हुआ। DGCA ने हेलीकॉप्टर में रोटर ब्लेड की गंभीर समस्या पाई और इसे एहतियातन ग्राउंड कर दिया।

Maharashtra minister Pankaja MundeTechnical snag detected in chopper scheduled to fly News In Hindi
महाराष्ट्र की पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री और भाजपा नेता पंकजा मुंडे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महाराष्ट्र की पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री और भाजपा नेता पंकजा मुंडे को चुनाव प्रचार के लिए ले जाने वाले एक हेलीकॉप्टर में उड़ान से कुछ घंटे पहले तकनीकी खराबी पाए जाने का मामला सामने आया है। यह जानकारी मंगलवार को एक एयरपोर्ट अधिकारी ने दी। अधिकारी के अनुसार, सोमवार रात को उस समय खराबी का पता चला, जब हेलीकॉप्टर को अगले दिन पंकजा मुंडे को लातूर ले जाने के लिए तैयार किया जा रहा था। बताया गया कि पंकजा मुंडे सोमवार को एक चार्टर्ड विमान से छत्रपति संभाजीनगर पहुंची थीं।

Trending Videos


इसके बाद उन्होंने दिन में उसी हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार भी किया। लेकिन रात में जब एविएशन कंपनी ने रूटीन जांच की, तो हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी दिक्कतें पाई गईं। इसके बाद इसकी जानकारी चिकलठाणा एयरपोर्ट प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत ने किसान हितों से नहीं किया समझौता, अधिकारियों ने बताई अंदर की बात

उड़ान में हुई देरी
हेलीकॉप्टर को मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लातूर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पंकजा मुंडे की यात्रा करीब दो घंटे देर से हो सकी। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पंकजा मुंडे ने कहा कि हेलीकॉप्टर पुराना था, लेकिन उन्होंने इस पर कोई सवाल नहीं उठाया और यात्रा जारी रखी।

उन्होंने यह भी कहा कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे, जिसमें एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी, उसके बाद से पार्टी नेताओं में हवाई यात्रा को लेकर डर और चिंता का माहौल है। पंकजा मुंडे इन दिनों 7 फरवरी को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। उन्होंने मराठवाड़ा के कई इलाकों में जनसभाएं की हैं।

ये भी पढ़ें:- NCP नेतृत्व पर संशय बरकरार: प्रफुल्ल पटेल बोले- मैं अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं, शरद पवार को लेकर क्या कहा?

डीजीसीए ने दी जानकारी
वहीं मंगलवार देर रात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस हेलीकॉप्टर को एहतियातन ग्राउंड करने का आदेश जारी किया। डीजीसीए के मुताबिक 2 फरवरी को शाम करीब 5 बजे औरंगाबाद एयरपोर्ट पर आखिरी लैंडिंग के बाद जांच के दौरान मुख्य रोटर ब्लेड के एक हिस्से में जरूरत से ज्यादा ढीलापन पाया गया। इसके बाद विमान रखरखाव इंजीनियर (एएमई) ने हेलीकॉप्टर को आगे उड़ान की अनुमति नहीं दी। रात करीब 8 बजे चार्टर एजेंसी को सूचना दी गई। इसके बाद रात 9 बजे के आसपास अगले दिन की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed