सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news updates 6th Jan 2026, Shivsena, BMC Elections, Devendra Fadnavis, pune, mumbai, News In Hindi

Maharashtra: शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप से 9 लेखकों का इस्तीफा, नामांकन रद्द होने पर कोर्ट पहुंचे AIMIM नेता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra news updates 6th Jan 2026, Shivsena, BMC Elections, Devendra Fadnavis, pune, mumbai, News In Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप (साहित्य) से जुड़े 9 लेखकों और मेंटर्स ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला भारी मन से लेने की बात कही है। सभी ने 29 दिसंबर को एनसीपी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले को एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। इस्तीफा देने वाले लेखकों ने अपने फैसले की वजह एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच बढ़ती नजदीकी को बताया है। यह पत्र बरामती में शरदचंद्र पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उद्घाटन के एक दिन बाद लिखा गया, जिसका उद्घाटन गौतम अडानी ने किया था।

Trending Videos


अकोला में कांग्रेस नेता पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
महाराष्ट्र के अकोला जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिदायत पटेल पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हिदायत पटेल (66 वर्षीय) पर यह हमला जिले के अकोट तालुका के मोहला इलाके में उस समय किया गया, जब वह मस्जिद में नमाज अदा कर बाहर निकल रहे थे। बताया जा रहा है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल को चोटें आई हैं और उनका अकोट के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि पटेल मोहला की जामा मस्जिद में दोपहर की नमाज के लिए गए थे। करीब 1.30 बजे जैसे ही वह नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकले, अज्ञात हमलावरों ने उनके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अकोट ग्रामीण पुलिस मामला दर्ज कर रही है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं।

AIMIM उम्मीदवार की नामांकन खारिज होने पर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा 
मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में AIMIM के एक सदस्य ने अपने नामांकन पत्र को खारिज किए जाने के खिलाफ सिविल कोर्ट में चुनौती दी है। उनका आरोप है कि चुनाव अधिकारियों ने बिना ठोस कारण के उनका नामांकन रद्द कर दिया। AIMIM सदस्य अनवर शेख ने महाराष्ट्र म्युनिसिपल काउंसिल्स और नगर पंचायत चुनाव नियम, 1966 के तहत अपील दायर की है। अपील में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया में कई तरह की अनियमितताएं हुईं और उनके साथ भेदभाव किया गया।

अनवर शेख का कहना है कि नामांकन पत्र में बहुत छोटी-छोटी गलतियों के आधार पर उनका फॉर्म तुरंत खारिज कर दिया गया। जबकि अन्य उम्मीदवारों को वही गलतियां सुधारने का मौका दिया गया और कुछ को तो नया फॉर्म दोबारा जमा करने की भी अनुमति मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नामांकन रद्द करना मनमाना है, कानून के खिलाफ है और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। साथ ही, इसमें दुर्भावना भी शामिल है। शेख ने अपनी याचिका में इसे “न्याय का गंभीर हनन” बताया है। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी।

रामदास आठवले बोले- महायुति का मेयर मराठी होगा
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने मुंबई में कहा कि महायुति ने तय किया है कि अगला मेयर मराठी समुदाय से होगा। आठवले ने बताया कि दो दिन पहले वर्ली में हुई महायुति की बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह साफ कहा कि महायुति का मेयर मराठी होगा।

उन्होंने कहा कि महायुति का मकसद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को उद्धव ठाकरे के नियंत्रण से बाहर निकालना है। आठवले के मुताबिक, पहले भाजपा और आरपीआई ने उद्धव ठाकरे को समर्थन दिया था, जिसकी वजह से बीएमसी उनके पास रही। लेकिन अब न तो भाजपा उनके साथ है और न ही आरपीआई। रामदास आठवले ने राज ठाकरे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी रैलियां भले ही बड़ी होती हैं, लेकिन उनके नाम पर वोट नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ आए हैं, लेकिन असली खुशी तब होगी जब मुंबई का मेयर महायुति से बनेगा।

बैंक धोखाधड़ी में सेंट्रल  बैंक के दो पूर्व अधिकारियों समेत तीन लोगों को जेल
पुणे स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पिंपरी शाखा में हुए ऋण धोखाधड़ी मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक नंदकिशोर खैरनार और सहायक प्रबंधक रवि भूषण प्रसाद को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों दोषियों पर 75,000-75,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

इसी मामले में सह-कर्जदार प्रियंका प्रशांत विस्पुते को भी दोषी पाते हुए दो साल के सश्रम कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। सीबीआई के अनुसार, यह मामला 2016 में दर्ज किया गया था। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 18.75 लाख रुपये का हाउसिंग लोन मंजूर कराने की आपराधिक साजिश रची थी। इस धोखाधड़ी के कारण बैंक को 24.54 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मामले के दो अन्य मुख्य आरोपियों की मुकदमे के दौरान मृत्यु हो जाने के कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई बंद कर दी गई थी।

मुंढवा जमीन केस मामले में शीतल तेजवानी बैंक धोखाधड़ी में गिरफ्तार
महाराष्ट्र क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने सोमवार को पुणे के मुंढवा जमीन सौदे मामले की आरोपी शीतल तेजवानी को एक पुराने लोन डिफॉल्ट और बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला पिंपरी-चिंचवड़ स्थित सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, शीतल तेजवानी पहले से ही 300 करोड़ रुपये के विवादित पुणे जमीन सौदे मामले में न्यायिक हिरासत में थीं।

उसी दौरान CID ने उन्हें इस पुराने लोन धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार किया। शीतल तेजवानी मुंढवा में सरकारी जमीन को निजी कंपनी अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी को बेचने के मामले में आरोपी हैं। इस कंपनी में एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार सह-भागीदार हैं।

मुंबई: सुरक्षा गार्ड ने अपने घर में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुंबई के उपनगर कांदिवली में एक 45 वर्षीय सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रभाकर ओझा के रूप में हुई है, जो एमआईडीसी क्षेत्र में एक आभूषण की दुकान में काम करता था। एक अधिकारी ने बताया, 'ओझा सोमवार सुबह दुकान पर गए और शाम 4 बजे पोइसर स्थित अपने घर लौटे। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों से बात नहीं की और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ समय बाद, उनके परिवार वालों ने गोली चलने की आवाज सुनी।' परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने कहा कि जब दरवाजा खोला गया तो ओझा खून से लथपथ पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि ओझा ने यह रिवॉल्वर उत्तर प्रदेश के मेरठ से हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed