{"_id":"6a2f9c188c4c57b77a001cca","slug":"maharashtra-news-updates-crime-politics-cm-fadnavis-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: करियर बनाने का वादा कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी फुटबॉल कोच गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: करियर बनाने का वादा कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी फुटबॉल कोच गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक फुटबॉल कोच को 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कोच ने लड़की को खेल में उसका करियर बनाने का वादा करके तीन साल तक उसका शोषण किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर, शनिवार को 36 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह वसई इलाके में एक प्राइवेट फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर चलाता है।
शिकायत के मुताबिक, पीड़िता 2023 में फुटबॉल की ट्रेनिंग के लिए कोचिंग सेंटर में शामिल हुई थी। माणिकपुर पुलिस ने बताया कि कोच ने खेल में अच्छे मौके दिलाने का भरोसा देकर उसका भरोसा जीता और फिर पिछले तीन वर्षों में कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया। लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने शोषण के दौरान उसके वीडियो और तस्वीरें भी बनाईं। जब लड़की ने बाद में उससे बातचीत कम कर दी, तो आरोपी ने उस पर दबाव बनाने के लिए वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी।
एक अधिकारी ने कहा, 'लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर लड़की ने अपने परिवार वालों को बताया, जिसके बाद वे माणिकपुर पुलिस के पास गए और शिकायत दर्ज कराई।' शिकायत के आधार पर, पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू की और बाद में आरोपी के खिलाफ रेप, आपराधिक धमकी और पोक्सो कानून की धाराओं के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।