सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates today cm devendra fadnavis mumbai police crime news politics

Maharashtra: गेटवे ऑफ इंडिया पर आधुनिक जेट्टी बनाने की योजना, मंत्री नितेश राणे ने विधानसभा में दी जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nitin Gautam Updated Thu, 19 Mar 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates today cm devendra fadnavis mumbai police crime news politics
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक जेट्टी विकसित करने की योजना बना रही है। राज्य के बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित ऐतिहासिक तटीय क्षेत्र में जेट्टी नंबर-5 से जुड़े अनुमति, शुल्क ढांचे और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार से भी चर्चा की गई है। यह जानकारी उन्होंने सदस्य अशोक पाटिल द्वारा उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में दी। इस दौरान विधायक वरुण सरदेसाई और प्रकाश सुर्वे ने भी चर्चा में हिस्सा लिया।
Trending Videos


राणे ने कहा कि सरकार मुंबई को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन और समुद्री केंद्र बनाने के लिए जेट्टी प्रबंधन को मजबूत करने, आधुनिक नौकाओं को बढ़ावा देने, मरीना और यात्री सुविधाएं विकसित करने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गेटवे क्षेत्र में यात्रियों की भारी आवाजाही के कारण अक्सर भीड़भाड़ की स्थिति बनती है। इसे कम करने और सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए नई जेट्टी अवसंरचना की योजना तैयार की जा रही है। इस क्षेत्र में कुल पांच जेट्टी हैं, जिनमें से जेट्टी नंबर 1 से 4 आम यात्रियों के लिए उपयोग में हैं और इनका संचालन मुंबई पोर्ट ट्रस्ट करता है। वहीं जेट्टी नंबर 5 को मुख्य रूप से निजी और बड़े यॉट्स के लिए विकसित करने का प्रस्ताव है, जिससे अन्य जेट्टी पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed