सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   kerala assembly polls 2026 shashi tharoor predicts udf win 85 to 100 seats in state bjp marginal player

Kerala Assembly Polls: शशि थरूर का बड़ा दावा, बोले- यूडीएफ को मिलेंगी 85 से 100 सीटें; भाजपा को लेकर कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नवीन पारमुवाल Updated Thu, 19 Mar 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ 85 से 100 सीटें जीत सकता है। साथ ही उन्होंने भाजपा को राज्य में एक मामूली खिलाड़ी बताते हुए कहा कि मुकाबला सिर्फ एलडीएफ और यूडीएफ के बीच है।

kerala assembly polls 2026 shashi tharoor predicts udf win 85 to 100 seats in state bjp marginal player
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

Kerala Assembly Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत का भरोसा जताया है। थरूर के मुताबिक, यूडीएफ को 140 सीटों वाली विधानसभा में 85 से 100 सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने भाजपा को केरल की राजनीति में एक मामूली खिलाड़ी बताया है।
Trending Videos


भाजपा जीरो सीट वाली पार्टी: थरूर
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में शशि थरूर ने कहा कि केरल में मुकाबला मुख्य रूप से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और यूडीएफ के बीच है। उन्होंने कहा, "यह कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है, क्योंकि विधानसभा में भाजपा एक जीरो सीट वाली पार्टी है। अगर वे जीरो से एक, दो या तीन पर जाते हैं, तो वे बहुत गर्व और खुशी महसूस करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने आगे कहा कि भाजपा की राज्य में किंगमेकर बनने की भी कोई संभावना नहीं है। इसमें कोई शक नहीं कि मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत रूप से वह चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करने के पक्ष में हैं, लेकिन केरल में कांग्रेस किसी एक चेहरे के बजाय अपने एजेंडे और पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ती है।

मुकाबला कड़ा, लेकिन भाजपा खतरा नहीं
थरूर ने कहा कि मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से मुकाबला काफी कड़ा दिख रहा है। इसका मतलब है कि हर सीट और हर वोट महत्वपूर्ण है। इसलिए हम भाजपा को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं और न ही इसे लेकर लापरवाह हैं। उन्होंने साफा किया कि कांग्रेस केरल में भाजपा को सरकार के लिए खतरा नहीं मानती। उन्होंने कहा, "वे ज्यादा से ज्यादा बस अपना खाता खोल सकते हैं।"

यूडीएफ को 85 से 100 सीटें मिलेंगी
थरूर ने यूडीएफ की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि 140 सीटों वाली विधानसभा में 85 से 100 सीटों का आंकड़ा अच्छा रहेगा। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा, "यूडीएफ, खासकर एलडीएफ को गूगली फेंक रहा है, क्योंकि वे एक मुश्किल पिच पर हैं और हम उन्हें वहां फंसा सकते हैं।" आपको बता दें कि 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में, एलडीएफ ने 99 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी। वहीं, यूडीएफ को 41 सीटें मिली थीं और भाजपा का खाता भी नहीं खुला था। हालांकि, हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा केरल में एक सीट जीतने में कामयाब रही थी। त्रिशूर सीट से सुरेश गोपी ने जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor: केरल चुनाव पर थरूर का बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस को जीतना चाहिए, होर्मुज संकट पर भी जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed