सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: People will back Mahayuti in local body polls for its work, development agenda, say eknath Shinde

Maharashtra: 'विकास के बल पर जीतेगा महायुति गठबंधन', डिप्टी सीएम शिंदे ने जताया निकाय चुनाव में जीत का भरोसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 02 Nov 2025 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता विकास कार्यों और किसानों के प्रति संवेदनशील नीतियों के आधार पर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति को समर्थन देगी।

Maharashtra: People will back Mahayuti in local body polls for its work, development agenda, say eknath Shinde
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विश्वास जताया कि राज्य की जनता विकास कार्यों और जनसेवा के दम पर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति सरकार का साथ देगी। पंढरपुर में प्रसिद्ध विठ्ठल मंदिर में कार्तिकी एकादशी पूजा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा कि जनता काम को महत्व देती है, और हमारा एजेंडा साफ है- हमारा एजेंडा है विकास। 

Trending Videos


कर्जमाफी पर फैसला 30 जून 2026 तक
उन्होंने कहा कि महायुति सरकार ने किसानों के साथ हर मुश्किल वक्त में खड़े रहकर राहत पहुंचाई है। बीते कुछ महीनों में भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान के बाद सरकार ने 32 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया था, जिसका वितरण दीवाली से पहले कर दिया गया। शिंदे ने बताया कि कर्जमाफी पर फैसला 30 जून 2026 तक लिया जाएगा। इसके लिए बनाई गई समिति अप्रैल के पहले सप्ताह में अपनी सिफारिशें सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.9 अरब डॉलर की गिरावट, फिर भी रिकॉर्ड स्तर के करीब

स्थानीय निकाय चुनावों में जनता देंगी साथ
उन्होंने कहा हमारे कार्य और विकास की नीति के कारण ही जनता ने विधानसभा चुनावों में हमें भारी समर्थन दिया। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भी जनता हमारे काम के आधार पर हमारा साथ देगी।

विपक्ष ने मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां का लगाया आरोप
उधर, विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने मुंबई में शनिवार को मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला था। एमवीए नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां की गई हैं जैसे गलत नामों का हटाया जाना, दोहरी प्रविष्टियां और अनियमित जोड़ जो सत्ताधारी दलों को फायदा पहुंचा रही हैं।

ये भी पढ़ें:- ISRO: समुद्र में नौसेना की आंख बनेगा सीएमएस-03, 'बाहुबली' रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा सबसे भारी उपग्रह

विपक्ष ने मांग की है कि इन खामियों को दूर किए बिना स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी 2026 तक कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed