सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra RSS event politics Bhagat Singh Koshyari Raj Thackeray Narendra Modi Mohan Bhagwat MNS chief

RSS के कार्यक्रम पर बयानबाजी तेज: पूर्व राज्यपाल का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- मोदी से डरे हुए हैं मनसे प्रमुख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 11 Feb 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र में राज ठाकरे और भगत सिंह कोश्यारी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ठाकरे ने दावा किया कि फिल्मी सितारे मोदी के डर से आरएसएस के कार्यक्रम में गए। जवाब में कोश्यारी ने कहा कि ठाकरे खुद मोदी से डरे हुए हैं। 

Maharashtra RSS event politics Bhagat Singh Koshyari Raj Thackeray Narendra Modi Mohan Bhagwat MNS chief
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मनसे प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत डरे हुए हैं। यह बयान राज ठाकरे के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्मी सितारे और बड़े अधिकारी सिर्फ मोदी सरकार के डर से आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
Trending Videos


क्या है मामला?
पिछले दिनों नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक कार्यक्रम में सलमान खान, रणबीर कपूर और करण जौहर जैसी हस्तियां पहुंची थीं। कुछ मौजूदा आईएएस अधिकारी भी वहां मौजूद थे। राज ठाकरे ने इसे डर का नतीजा बताया था। इस पर कोश्यारी ने नासिक में पत्रकारों से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोई डर की वजह से वहां गया था। उन्होंने कहा, राज ठाकरे खुद मोदी से डरे हुए हैं। मोदी भगवान राम की तरह हैं, जिनके लिए सभी नागरिक एक समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pune Mayor: भाजपा नेता मंजुषा नागपुरे निर्विरोध चुनी गईं पुणे की महापौर, RPI के वाडेकर बने डिप्टी मेयर

कोश्यारी ने राज ठाकरे को दी सलाह
कोश्यारी ने राज ठाकरे को छोटे भाई जैसा बताते हुए सलाह दी कि उन्हें मोदी से डरने के बजाय उनके करीब जाना चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर हैं और उन्हें सिर्फ गलत कामों से डरना चाहिए।

कैसे हुई विवाद की शुरूआत?
विवाद की शुरुआत मोहन भागवत के एक बयान से हुई थी। भागवत ने भाषा विवाद को स्थानीय बीमारी बताया था। इस पर राज ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर अपनी भाषा और राज्य से प्यार करना बीमारी है, तो देश के ज्यादातर राज्य इस बीमारी की चपेट में हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भागवत दूसरे राज्यों को ऐसी सलाह क्यों नहीं देते।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed