Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: 'Hardeep Puri's name in the Epstein files', said Rahul Gandhi
{"_id":"698c69b6b77e8e04c4018f56","slug":"rahul-gandhi-lok-sabha-speech-hardeep-puri-s-name-in-the-epstein-files-said-rahul-gandhi-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: 'एपस्टीन फाइल्स में हरदीप पुरी का नाम', राहुल गांधी बोले- 'मेरे पास डाटा है'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: 'एपस्टीन फाइल्स में हरदीप पुरी का नाम', राहुल गांधी बोले- 'मेरे पास डाटा है'
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 11 Feb 2026 05:06 PM IST
Link Copied
Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान मोदी सरकार पर कई तीखे हमले बोले। अपने भाषण में राहुल गांधी ने इस दौरान एपस्टीन फाइल्स का भी जिक्र किया, जिसके बाद लोकसभा में भारी हंगामा हो गया।
राहुल गांधी ने कहा कि, "एक व्यापारी अनिल अंबानी हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि वह जेल में क्यों नहीं हैं? वजह यह है कि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। मैं हरदीप पुरी से भी पूछना चाहूंगा कि उन्हें एपस्टीन से किसने मिलवाया। मुझे पता है कि उन्हें किसने मिलवाया, और हरदीप पुरी जानते हैं कि उन्हें किसने मिलवाया।"
वहीं, संसद में भाषण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, "मेरे पास डाटा है और मैंने कहा कि मैं प्रमाणित कर दूंगा, एप्सटीन में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस फाइल्स है जिसमें हरदीप पुरी का नाम है, अनिल अंबानी का नाम है, अडानी का केस चल रहा है, प्रधानमंत्री पर सीधे दबाव है यह सब जानते हैं। बिना दबाव के कोई प्रधानमंत्री यह नहीं कर सकता। जो हुआ है, जो किसानों के साथ, डाटा के साथ, रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा के साथ हुआ है कोई प्रधानमंत्री सामान्य परिस्थिति में नहीं कर सकता। वह तभी करेगा जब किसी ने जकड़ रखा हो।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।