Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rohini Acharya on Nitish Kumar: Rohini Acharya launches a sharp attack on Nitish Kumar's statement.
{"_id":"698a6a49670162cec20890aa","slug":"rohini-acharya-on-nitish-kumar-rohini-acharya-launches-a-sharp-attack-on-nitish-kumar-s-statement-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rohini Acharya on Nitish Kumar: नीतीश कुमार के बयान पर रोहिणी आचार्य का तीखा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rohini Acharya on Nitish Kumar: नीतीश कुमार के बयान पर रोहिणी आचार्य का तीखा हमला
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Tue, 10 Feb 2026 04:44 AM IST
Link Copied
बिहार की राजनीति में एक बार फिर भाषा, मर्यादा और महिला सम्मान को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को संसदीय और भाषाई मर्यादा लांघने की आदत बन चुकी है और वे बार-बार सदन और सार्वजनिक मंचों से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं, खासकर महिलाओं के संदर्भ में।
रोहिणी आचार्य ने कहा कि जब किसी के पास तर्क और तथ्य नहीं बचते, तब वह भाषा की सीमाएं तोड़कर अपनी खीज और वैचारिक खोखलेपन को उजागर करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पिछले कुछ वर्षों के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे महिलाओं के प्रति मानसिक और वैचारिक कुंठा साफ झलकती है। रोहिणी के मुताबिक, महिला सम्मान पर दिए जाने वाले बयान केवल राजनीतिक और चुनावी दिखावे तक सीमित हैं।
दरअसल, विवाद की शुरुआत विधानसभा की उस कार्यवाही से हुई, जब तीन दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच में बोलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें “बच्चा हो, चुप रहो” जैसी टिप्पणी कर टोका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का भी उल्लेख किया। इस बयान के बाद विपक्ष ने सदन में कड़ा ऐतराज जताया और मामला राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया।
तनाव यहीं नहीं रुका। सोमवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। राबड़ी देवी द्वारा शोर मचाने पर मुख्यमंत्री इतने नाराज हो गए कि उन्होंने हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दे दी। इसके बाद राजद के विधान पार्षदों ने सदन में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया, जिससे कार्यवाही बाधित हो गई।
इन घटनाओं के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। जहां सत्ताधारी दल विपक्ष पर संसदीय गरिमा बिगाड़ने का आरोप लगा रहा है, वहीं राजद मुख्यमंत्री के आचरण और भाषा पर सवाल उठा रहा है।
इसी क्रम में रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक तीखा पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि किसी की निजी जिंदगी में ताका-झांकी और निजी मामलों पर टीका-टिप्पणी वही करते हैं, जो या तो निठल्ले होते हैं या जिनकी नीयत और फितरत गंदी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना मांगे वकील बनने वाले लोग केवल दिखावटी चिंता दिखाते हैं, जबकि असलियत सब समझते हैं।
रोहिणी आचार्य के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।