NZ Inning
2/0 (0.2 ov)
Target: 174
Tim Seifert 1(1)*
Finn Allen 1 (1)
New Zealand need 172 runs in 19.4 remaining overs
{"_id":"698ae311aab3b2179e02adb9","slug":"t20-world-cup-2026-bcci-keeps-strict-family-policy-indian-players-won-t-have-families-with-them-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टी20 विश्वकप में परिवार साथ नहीं ले जा सकेंगे भारतीय खिलाड़ी, बीसीसीआई ने नहीं मानी क्रिकेटरों की मांग","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 WC: टी20 विश्वकप में परिवार साथ नहीं ले जा सकेंगे भारतीय खिलाड़ी, बीसीसीआई ने नहीं मानी क्रिकेटरों की मांग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार
टी20 विश्वकप 2026 में बेहतर फोकस और प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवारों को साथ रहने की अनुमति नहीं दी है। टीम मैनेजमेंट की मांग के बावजूद बोर्ड सख्त रहा। नियम के तहत खिलाड़ी टीम के साथ ही यात्रा करेंगे, जबकि परिवार अलग से इंतजाम कर सकते हैं।
बीसीसीआई की सख्ती
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्वकप 2026 में भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई ने सख्त कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप अभियान के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों और पार्टनर्स को उनके साथ रहने से रोक दिया है।सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मांग की थी कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनके परिवारों को भी साथ रहने की अनुमति दी जाए। हालांकि, खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मांग को फिलहाल ठुकरा दिया है। बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी आना बाकी है।
Trending Videos
ग्रुप स्टेज में तीन मैच अपने घर में
बता दें, टी20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले भारत में ही खेलने वाली है। बीसीसीआई के नियम के मुताबिक 45 दिनों से ज्यादा चलने वाली सीरीज या टूर्नामेंट के लिए परिवार के सदस्य खिलाड़ियों के साथ 14 दिनों तक रह सकते हैं, जबकि छोटे टूर के लिए यह लिमिट घटाकर सिर्फ सात दिन कर दी गई है।

भारतीय टीम
- फोटो : PTI
'परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे'
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेटरों के परिवारों को उनके साथ रहने की इजाजत देने के बारे में सफाई मांगी थी, लेकिन बोर्ड ने साफ कहा कि परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे। हालांकि, अगर वे चाहें तो अलग से इंतजाम कर सकते हैं।'

पिछले जनवरी में लागू किया गया नियम
भारत टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लीग फेज के तीन मैच घर पर और एक गेम कोलंबो में खेलेगा। यह मैच भारत पाकिस्तान के खिलाफ होगा। खिलाड़ियों की पत्नियों और परिवारों को खिलाड़ियों के साथ टूर पर जाने से रोकने का फैसला पिछले जनवरी में फिर से लागू किया गया था। इसे कोविड-19 महामारी के दौरान रद्द कर दिया गया था।

लगातार हार के बाद लिया गया था फैसला
भारतीय टीम 2024 में न्यूजीलैंड से भारत में ही 0-3 से हारी थी और फिर ऑस्ट्रेलिया में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 1-3 से हार हुई थी। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के खराब प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए ऐसा किया गया था। अधिकारियों का मानना था कि परिवारों के साथ होने से, खासकर विदेशी मैचों के दौरान, खिलाड़ियों का ध्यान भटक सकता है और उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी लंबी विदेशी सीरीज के दौरान परिवार की मौजूदगी सीमित रखने के बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया था। उन्होंने जुलाई 2025 में कहा था, 'परिवार की भूमिका अहम है, लेकिन आपको एक बात समझनी होगी। आप यहां किसी छुट्टी पर नहीं आए हैं। आप यहां एक बड़े मकसद से हैं। ड्रेसिंग रूम में बहुत कम लोगों को देश को गर्व महसूस कराने का यह मौका मिलता है।'

सभी खिलाड़ियों को एकसाथ यात्रा करनी होगी
इसके अलावा, बीसीसीआई ने एक नियम बनाया है जिसके तहत सभी खिलाड़ियों को हर समय टीम के साथ यात्रा करनी होगी। भारत ने अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत अमेरिका पर जीत के साथ की। ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। अब गुरुवार को टीम नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से भिड़ेगी। इसके बाद भारत का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से होगा।