फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Thane flash flood Tourist friend Navi Mumbai dam youth drowned Nagpur Pune and other parts news

Maharashtra: ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका

Mon, 27 Jul 2026 07:32 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 27 Jul 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Thane flash flood Tourist friend Navi Mumbai dam youth drowned Nagpur Pune and other parts news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के शाहपुर तालुका में रविवार को भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई, एक लापता है। तीन पर्यटकों को बचाया गया। कल्याण के पांच दोस्त डोलखंब क्षेत्र के चोंढे के पास एक झरने पर वीकएंड की छुट्टियां मनाने गए थे, जहां यह हादसा हुआ। रविवार दोपहर जंगल में मौसम तेजी से बदला, जिससे क्लाउडबर्स्ट जैसी बारिश हुई। कुछ ही मिनटों में नाले का जलस्तर बढ़ा और पर्यटक तेज धाराओं में बह गए। बचाव दल ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला। मृतक आकाश देशमुख (21) कल्याण के आधारवाड़ी का था, उसका शव शाम को मिला। लापता दिनेश मंडलकर (34) कल्याण ईस्ट का है, उसकी तलाश जारी है। स्थानीय अधिकारियों ने मानसून में झरनों और नदियों पर न जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


करजत जिले में नीट अभ्यर्थी ने खुदकुशी की
महाराष्ट्र में एक छात्रा के आत्महत्या करने की खबर है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस ने कहा, करजत जिले के अहिल्यानगर के जलालपुर निवासी अंकिता सांगले ने NEET पुनर्परीक्षा में 166 अंक प्राप्त करने के बाद कल (रविवार को) आत्महत्या कर ली। करजत पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नवी मुंबई के बांध में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका
बाढ़ और बारिश के पानी की चपेट में आने की ऐसी एक अन्य घटना ठाणे-बेलापुर रोड पर हुई। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दीघा इलाके में एक बांध में तैरते समय 28 वर्षीय एक व्यक्ति लापता हो गया।पीड़ित की पहचान अंकुश गौड़ के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी ने बचाव कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद शनिवार को पानी में राफ्ट उतारे गए। व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद पीड़ित का पता नहीं लग सका है। अधिकारियों के मुताबिक अंधेरा छा जाने के कारण तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न हुई, इसलिए बचाव कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद परिवार के सदस्यों और पुलिस को सूचित कर दिया गया कि तलाशी अभियान सुबह जल्दी फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed