{"_id":"6a66ccaf24fec4154508e29f","slug":"cong-govt-will-be-responsible-if-mlc-ct-ravi-s-arrest-triggers-law-and-order-issues-karnataka-bjp-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: MLC सीटी रवि की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस सरकार को क्या दी चेतावनी? आरोप भी लगाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: MLC सीटी रवि की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस सरकार को क्या दी चेतावनी? आरोप भी लगाए
Mon, 27 Jul 2026 08:42 AM IST
Pavan
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: Pavan
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:42 AM IST
सार
सीटी रवि के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर कर्नाटक की राजनीति गरमा गई है। भाजपा इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला और राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, जबकि दूसरी ओर शिकायतकर्ताओं और मुस्लिम संगठनों का कहना है कि भड़काऊ बयान देने वालों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे में यह मामला अब कानून, राजनीति और सांप्रदायिक सौहार्द- तीनों के केंद्र में आ गया है।
विज्ञापन
बीवाई विजयेंद्र, कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में भाजपा एमएलसी और पूर्व मंत्री सीटी रवि के खिलाफ दर्ज हेट स्पीच मामले को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। रविवार को उनके घर नोटिस देने पहुंची पुलिस की कार्रवाई के बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और चेतावनी दी कि यदि उनकी गिरफ्तारी से राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
यह भी पढ़ें- CJP के आंदोलन की दुनियाभर में चर्चा, सोशल मीडिया पर छाए पोस्ट, पाकिस्तानी बोले- 'यहां बिरयानी पर बिक जाते हैं'
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने बंगलूरू में पत्रकारों से कहा कि पुलिस कांग्रेस नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ नोटिस देने नहीं, बल्कि सीटी रवि को गिरफ्तार करने के इरादे से पहुंची थी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं के निर्देश पर गिरफ्तारियां की जाती हैं और इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। विजयेंद्र ने यह भी सवाल उठाया कि जब पहले कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए थे, तब सरकार ने क्या कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
डीजीपी से की बात
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर सीटी रवि से बातचीत की है। इसके साथ ही राज्य के डीजी और आईजीपी एमए सलीम से भी चर्चा की है।
कांग्रेस पर पुलिस के दुरुपयोग का आरोप
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री वी सुनील कुमार ने भी पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पुलिस का इस्तेमाल विरोधी आवाजों को दबाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट पहले भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर चिंता जता चुका है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस सरकार के एजेंट की तरह काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सीटी रवि के खिलाफ किसी भी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुनील कुमार ने कांग्रेस नेता प्रियंक खरगे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार जितना उन्हें है, उतना ही सीटी रवि को भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को पकड़ने के बजाय सोशल मीडिया पोस्ट और भाषणों की जांच में पुलिस अधिकारियों को लगा रही है।
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद उस बयान से जुड़ा है, जो सीटी रवि ने कथित तौर पर चिक्कमगलुरु में नीट पेपर लीक के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान दिया था। एफआईआर के अनुसार, उन्होंने कहा था, 'मुल्ला का नीट परीक्षा से क्या संबंध है? जो पूरी तरह अशिक्षित है, वह नीट के विरोध प्रदर्शन में आकर शामिल हो रहा है'। इस बयान को सांप्रदायिक और भड़काऊ बताते हुए चिक्कमगलुरु जामिया मस्जिद के अध्यक्ष मुदस्सिर पाशा ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें- देशभर में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल में बादल फटा, असम की बाढ़ में 66 की मौत; IMD क्या बोला?
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
चिक्कमगलुरु के प्रधान सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के निर्देश पर चिक्कमगलुरु टाउन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत सीटी रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मुस्लिम फेडरेशन ने की गिरफ्तारी की मांग
कर्नाटक स्टेट मुस्लिम फेडरेशन ने सीटी रवि की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन का आरोप है कि भाजपा नेता नीट विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। फेडरेशन ने रवि की टिप्पणी को अनुचित और गरिमा के खिलाफ बताया है।