{"_id":"6828fc3109cedf43b90d7f52","slug":"maharashtra-update-iit-bombay-turkiye-nagpur-mumbai-palghar-pune-education-politics-crime-and-other-hindi-news-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे में दामाद ने की ससुर की हत्या; नवी मुंबई में नौकरी दिलाने के नाम पर की 16.8 लाख की ठगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे में दामाद ने की ससुर की हत्या; नवी मुंबई में नौकरी दिलाने के नाम पर की 16.8 लाख की ठगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 18 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने तुर्किये से उपजे तनाव के बीच बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, 'तुर्किये से जुड़ी वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण, आईआईटी बॉम्बे अगली सूचना तक तुर्किये के विश्वविद्यालयों के साथ अपने समझौतों को निलंबित करने पर विचार कर रहा है।'
मैं पाकिस्तान के बजाय नर्क जाना पसंद करूंगा : जावेद अख्तर
हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अगर मुझे पाकिस्तान या नर्क में से कोई एक चुनने का मौका मिले, तो मैं नर्क पसंद करूंगा। अख्तर ने शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की किताब के विमोचन के मौके पर यह बात कही। कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और (एनसीपी-एससीपी) प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अख्तर ने कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्हें अपने मुखर स्वभाव के कारण लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अख्तर ने कहा, ऐसे लोग भी हैं, जो मेरी सराहना करते हैं और मुझे प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन, यह भी सच है कि इधर के चरमपंथी भी मुझे गाली देते हैं और उधर के भी। अगर उनमें से एक भी गाली देना बंद कर दे, तो चिंता होने लगती है कि मैं क्या गलती कर रहा हूं। अख्तर ने कहा, एक कहता है, मैं काफिर हूं और मैं जहन्नुम में जाऊंगा। दूसरा कहता है, मैं जेहादी हूं और मुझे पाकिस्तान चले जाना चाहिए। तो अगर मेरे पास सिर्फ पाकिस्तान और जहन्नुम यानी नर्क का ही विकल्प है तो मैं नर्क ही जाना पसंद करूंगा...।
Trending Videos

पालघर केमिकल फैक्टरी में केमिकल लीक होने से 13 कर्मचारियों की हालत गंभीर
पालघर में रविवार तड़के एक रसायन निर्माण इकाई में केमिकल लीक होने के बाद 13 कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि बोईसर तारापुर एमआईडीसी की एक इकाई में सुबह करीब तीन बजे डाइमिथाइल सल्फेट लीक हुई। जिस यूनिट में केमिकल लीक हुआ, वह एंटीऑक्सीडेंट बनाती है। यह रिसाव उस समय हुआ जब केमिकल को इकाई के प्लांट 4 से प्लांट 10 में स्थानांतरित किया जा रहा था। रिसाव के बाद निकलने वाले धुएं से श्रमिकों की आंखों में जलन हो रही थी। घटना की जांच औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के सहायक निदेशक एसजी बब्बन कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है।
आनंदराज ने भाई प्रकाश आंबेडकर के साथ मतभेद खत्म करने का संकेत दिया
रिपब्लिकन सेना के अध्यक्ष आनंदराज आंबेडकर ने संकेत दिया है कि वह अपने भाई प्रकाश आंबेडकर, जो वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख हैं, के साथ राजनीतिक मतभेदों को दूर करने के लिए तैयार हैं। आनंदराज ने कहा कि यदि वे अपने मतभेदों को दूर कर सकते हैं, तो कोई कारण नहीं है कि आंबेडकर परिवार एक साथ न आ सके। उन्होंने आरपीआई (ए) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को गठबंधन में शामिल करने की संभावना को खारिज कर दिया। आनंद ने कहा कि उनके साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि वह आंबेडकर परिवार के सदस्य नहीं हैं। रिपब्लिक सेना आगामी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी और उन्होंने पार्टी के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया।

दो परिवारों के बीच झड़प में तीन की मौत, चार घायल
मुंबई के बोरीवली स्थित झुग्गी बस्ती इलाके में दो परिवारों के बीच पुराने विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गणपत पाटिल नगर झुग्गी बस्ती में झड़प के दौरान धारदार हथियारों से किए गए हमले में जिसमें राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद और प्रतिद्वंद्वी खेमे के हमीद शेख की मौत हो गई। घायलों की पहचान राम नवल के बेटों अमर और अमित और शेख के बेटों अरमान और हसन के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि शेख और गुप्ता परिवार 2022 से विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर में नशे में धुत हामिद शेख ने इलाके में नारियल बेचने वाले राम नवल गुप्ता से बहस की। इस पर गुप्ता के बेटे अमर, अरविंद और अमित भी आ गए, जबकि शेख ने अपने बेटों अरमान और हसन को भी बुला लिया। दोनों समूहों के बीच पहले तो मारपीट हुई और बाद में उन्होंने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एमएचबी पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।