सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra update mumbai thane pune crime politics education event and other news in hindi

Maharashtra: फडणवीस सरकार का प्रतिनिधिमंडल जरांगे से मिलेगा; सीएम ने पर्युषण पर्व पर कार्यक्रम को किया संबोधित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
maharashtra update mumbai thane pune crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से संपर्क करने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। सरकार ने शिवनेरी में उनसे मिलने के लिए एक मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की व्यवस्था की है। जरांगे 29 अगस्त से आंदोलन शुरू करने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। जरांगे ने बताया कि उनके पास कैबिनेट उप-समिति के प्रमुख और राज्य मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल का फोन आया था, जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे चर्चा के लिएपुणेके शिवनेरी पहुंचेगी।

Trending Videos

 
फडणवीस ने पर्युषण महापर्व पर आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर द्वारा आयोजित 'पर्युषण महापर्व 2025' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जीवन, सद्भाव और सह-अस्तित्व के मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति  दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति है। यह निरंतर फल-फूल रही है क्योंकि इसने हमेशा जीवन, सद्भाव और सह-अस्तित्व के मूल्यों को कायम रखा है। हमारी परंपरा इस बात पर जोर देती है कि हर जीवन को अस्तित्व का अधिकार है और इसका पोषण और संरक्षण करना समाज की जिम्मेदारी है। फडणवीस ने इस आयोजन को भक्ति, अनुशासन और करुणा का उत्सव मनाने का एक अविस्मरणीय अनुभव बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में जल्द शुरू होगी मेट्रो सेवा: एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ठाणे में मेट्रो सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रायल रन सितंबर तक पूरा हो जाएगा और मेट्रो सेवाएं जल्द ही शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि ठाणे की जनता को इससे बहुत लाभ होगा

जस्टिस चंद्रशेखर होंगे बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस चंद्रशेखर को मुंबई हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। जस्टिस चंद्रशेखर वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट में जज हैं। झारखंड हाईकोर्ट उनकी मूल अदालत है। कॉलेजियम ने मुंबई हाईकोर्ट के छह अतिरिक्त जजों को स्थायी जज बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

पुणे: बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, 60 वाहन जले
महाराष्ट्र के पुणे में एक बाइक शोरूम में भीषण आग लगने से 60 दोपहिया वाहन जल गए। धुएं के कारण एक व्यक्ति परिसर में फंस गया था, जिसे बचा लिया गया। घटना सोमवार शाम ताराबाग इलाके में हुई। सूचना के बाद अग्निशमन दल ने बचाव अभियान शुरू किया और तीन मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

मुंबई एयरपोर्ट पर एक करोड़ का सोना छिपाए यात्री गिरफ्तार
मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 1.07 किलोग्राम वजनी 24 कैरेट सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीम 1.02 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि यात्री सऊदी अरब से यहां पहुंचा था। एक अधिकारी ने बताया यात्री सोने को शरीर में छिपाकर लाया था। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर हवाई अड्डा आयुक्तालय के कर्मियों ने सऊदी अरब के जेद्दा से आने पर यात्री को रोक लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान, उन्हें उसके शरीर में छिपा हुआ सोना मिला। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

 

बावनकुले ने जरांगे को भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने पर चेतावनी दी
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को महिलाओं और राजनेताओं के परिजनों के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। जरांगे ने घोषणा की है कि वह गणेश उत्सव के पहले दिन बुधवार को अपने पैतृक गांव जालना से मुंबई के लिए रवाना होंगे और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र की राजधानी में फिर से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। वह मांग कर रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए, एक कृषि प्रधान जाति जो ओबीसी श्रेणी में शामिल है, जिससे वे आरक्षण के पात्र बनेंगे। गणेश उत्सव के बीच में आंदोलन शुरू करने से रोकने की भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की कोशिशें नाकाम रहीं, क्योंकि उन्होंने कहा कि वह अपनी योजना पर कायम रहेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए, बावनकुले ने कहा, 3.17 करोड़ वोटों और 51 प्रतिशत से ज्यादा जनादेश से चुनी गई सरकार को गिराने की बात करना परेशान करने वाला है। महाराष्ट्र व्यक्तिगत हमले बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी को मांगें उठाने और आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन भड़काऊ और अपमानजनक भाषा, खासकर हमारी माताओं, बहनों और नेताओं के परिवारों के खिलाफ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मराठा आरक्षण की मांग सहित सभी मुद्दों को धैर्य और रचनात्मक बातचीत के जरिये आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

निजी क्षेत्र में काम के घंटों को बढ़ाने पर सरकार कर रही विचार
महाराष्ट्र सरकार निजी क्षेत्र में काम के घंटों को बढ़ाने पर विचार कर रही है। फिलहाल कर्मचारियों को रोजाना अधिकतम नौ घंटे काम करना होता है, जिसे बढ़ाकर 10 घंटे करने का प्रस्ताव है। श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने बताया कि यह बदलाव कार्यस्थलों पर लचीलापन लाने और अंतरराष्ट्रीय मानकों से मेल बैठाने के लिए सोचा जा रहा है।

राज्य श्रम विभाग ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया। इसमें ओवरटाइम की सीमा 125 से बढ़ाकर 144 घंटे तीन महीने में करने और लगातार काम के घंटे तय करने के साथ अनिवार्य विश्राम देने का सुझाव है। आकाश फुंडकर ने कहा कि कई निजी कंपनियों में लोग तय समय से ज्यादा काम करते हैं लेकिन उन्हें अतिरिक्त वेतन नहीं मिलता। बदलाव से महिलाओं को देर रात तक काम करने की अनुमति भी मिल सकती है। उन्होंने साफ किया कि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है और सभी प्रस्ताव विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed