{"_id":"6a7a85a68867b938b002df22","slug":"maharashtra-updates-cbi-court-nirav-modi-sister-nanded-students-ill-mumbai-nagpur-pune-crime-politics-news-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नीरव मोदी की बहन को ऑनलाइन बयान दर्ज कराने की अनुमति नहीं; नांदेड़ में 32 स्कूली छात्र बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नीरव मोदी की बहन को ऑनलाइन बयान दर्ज कराने की अनुमति नहीं; नांदेड़ में 32 स्कूली छात्र बीमार
Tue, 11 Aug 2026 07:45 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी की याचिका खारिज कर दी। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी। नीरव मोदी 2018 के मामले में मुख्य आरोपी हैं और लंदन की जेल में बंद हैं। पूर्वी मोदी ने सीबीआई कोर्ट में सरकारी गवाह बनने की याचिका दी है। सीबीआई ने सरकारी गवाह बनने से पहले उनका बयान दर्ज करने पर जोर दिया था। विशेष सीबीआई कोर्ट के जज सुभाष करहाले ने सोमवार को उनकी याचिका खारिज कर दी। पूर्वी मोदी और उनके पति मयंक मेहता ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बन चुके हैं। नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और अन्य पर 2018 से ईडी द्वारा जांच की जा रही है। उन पर बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) जारी कर 2 अरब अमेरिकी डॉलर (13,000 करोड़ रुपये से अधिक) की धोखाधड़ी का आरोप है।
नांदेड़ में सरकारी स्कूल के 32 छात्र फूड पॉइजनिंग से बीमार
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक सरकारी आश्रम स्कूल के 32 छात्रों को कथित फूड पॉइजनिंग हुई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये सभी छात्र आदिवासी बच्चों के आवासीय स्कूल के थे। इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रविवार रात डेगलूर तालुका के हानेगांव गांव में छात्रों ने मांसाहारी भोजन किया। इसके बाद 32 छात्रों में उल्टी और मतली जैसे लक्षण दिखे। उन्हें डेगलूर के अस्पताल ले जाया गया। वहां रक्त परीक्षण और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जिला सिविल सर्जन ने घटना पर प्रतिक्रिया के लिए किए गए फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।