फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake: Two back-to-back tremors hit Palghar in Maharashtra; no casualty

Earthquake: पालघर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, अब तक कोई नुकसान नहीं; पिछले महीने भी कांपी थी धरती

Tue, 11 Aug 2026 08:59 AM IST
Pavan पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर Published by: Pavan Updated Tue, 11 Aug 2026 08:59 AM IST
सार

Earthquake In Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर 3.4 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों का केंद्र जव्हार तालुका में पांच किलोमीटर गहराई पर था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Earthquake: Two back-to-back tremors hit Palghar in Maharashtra; no casualty
पालघर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों झटकों की तीव्रता 3.4 रही। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, पहला झटका सोमवार रात 10 बजकर 04 मिनट पर आया। इसके करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे फिर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन


जमीन से पांच किमी नीचे थे भूकंप का केंद्र
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि दोनों झटकों का केंद्र जव्हार तालुका में जमीन से करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। लगातार दो झटके आने से स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि जिले में किसी इमारत को नुकसान नहीं पहुंचा और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


पिछले महीने जिले में तीन बार कांपी थी धरती
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय शांत रहने और भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सामान्य सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। पालघर मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है। जिले में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस होते रहे हैं। पिछले महीने भी पालघर में तीन बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed