{"_id":"6a4ac0fcaac84ff5ab04dc12","slug":"maharashtra-updates-mumbai-nagpur-pune-thane-education-politics-crime-and-other-hindi-news-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी, भारी बारिश के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने वकीलों को दी बड़ी राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी, भारी बारिश के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने वकीलों को दी बड़ी राहत
Mon, 06 Jul 2026 03:44 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने वकीलों को राहत दी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे ने सोमवार को कहा कि यदि खराब मौसम के कारण कोई वकील अदालत नहीं पहुंच पाता है तो उसके मामले में कोई प्रतिकूल या खारिज करने वाला आदेश पारित नहीं किया जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
ठाणे में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गैस बिल भुगतान के नाम पर एक 52 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने 5.06 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को महानगर गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर बकाया बिल का हवाला दिया और व्हाट्सएप पर एक फर्जी लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही ठगों ने पीड़ित के मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर बैंक और क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुरा ली। पीड़ित की शिकायत के बाद नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मुंबई के मंगलदास मार्केट में बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग,
महाराष्ट्र के मुंबई में आग लगने की एक घटना सामने आई है। बीएमसी (BMC) ने इस घटना की जानकारी दी है। पांच जुलाई की रात 10:52 बजे मंगलदास मार्केट इलाके में आग लग गई। यह आग लोहार चॉल में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी। आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी। इसने लगभग 2,000 वर्ग फुट के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मुंबई दमकल विभाग ने रात 11:30 बजे इसे 'लेवल-1' (L1) की आग घोषित किया। राहत कार्य के लिए डीएफओ (DFO) और दमकल की टीमें तैनात हैं। दमकल विभाग, पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं। बीएमसी ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन