फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge said Narendra Modi is morally not suitable for the post therefore should resign

राफेल डील को खड़गे ने बताया घोटाला, कहा- नैतिक आधार पर पद के लायक नहीं पीएम, इस्तीफा दें

Sat, 22 Sep 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge said Narendra Modi is morally not suitable for the post therefore should resign
मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस को राफेल के तौर पर एक ऐसा मुद्दा मिल गया है जिसपर वह चौतरफा तरीके से मोदी सरकार को घेर सकती है। इसलिए लगभग रोजाना इसपर वह केंद्र सरकार पर निशाना साधती रहती है। राहुल गांधी ने भी शनिवार को राफेल को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए देश के जवानों के खून को अपमानित करने का आरोप लगया था। वहीं अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे में पीएम का इस्तीफा मांगा है।

विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांक्वा ओलांद ने इस बात को साफ कर दिया है कि पीएम का निजी कंपनी को राफेल का कांट्रैक्ट दिलवाने में हाथ है। इससे पता चलता है कि हमारे पीएम अपने दोस्त को डील पक्की करने के लिए फ्रांस लेकर गए। हम लगातार कह रहे हैं कि यह घोटाला है और पीएम ने उसकी (अनिल अंबानी) की मदद की है।'
विज्ञापन


खड़गे ने आगे कहा, 'यह मेरी निजी मांग है कि वह (पीएम नरेंद्र मोदी) इस पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं और इसलिए उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें किसी कैबिनेट मंत्री को प्रधानमंत्री नियुक्त करना चाहिए। अब वह नैतिक आधार पर इस पद के योग्य नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विवादित राफेल सौदे के संबंध में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांक्वा ओलांद ने दावा किया है कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस का नाम भारत सरकार ने ही प्रस्तावित किया था। उनके राष्ट्रपति रहने के दौरान ही इस पर सहमति भी बन गई थी। हालांकि ओलांद ने इस सौदे से अपनी प्रेमिका जूली गयेट का संबंध होने से इनकार किया है।

ओलांद ने कहा, ‘अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस को इस सौदे में शामिल करने में हमारी कोई भूमिका नहीं थी। भारत सरकार ने इस कंपनी का नाम प्रस्तावित किया और दसॉल्ट ने अंबानी से समझौता किया। हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। मैं तो सोच भी नहीं सकता हूं कि इससे जूली गयेट की फिल्म का कोई संबंध भी हो सकता है।’

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 2016 में भारत में गणतंत्र दिवस समारोह में ओलांद के शामिल होने से दो दिन पहले ही अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट ने गयेट के साथ एक समझौता किया था। इसी यात्रा के दौरान भारत को 36 राफेल विमान सौंपने के लिए ओलांद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एओयू) पर हस्ताक्षर किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed