सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee jibe PM Modi Mann Ki Baat influence young minds BJP not able to win West Bengal polls TMC

बीरभूम में TMC की जनसभा: CM ममता ने पीएम को घेरा; कहा- युवाओं को प्रभावित करने के लिए 'मन की बात' का प्रसारण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

Mamata Banerjee jibe PM Modi Mann Ki Baat influence young minds BJP not able to win West Bengal polls TMC
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने बीरभूम के सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम युवाओं के मन को प्रभावित करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है।
Trending Videos


रैली में सीएम ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की ताकतों का इस्तेमाल करके बंगाल चुनाव नहीं जीत पाएगी, टीएमसी को 226 से अधिक सीटें मिलेंगी। सीएम बनर्जी ने कहा कि 19 राज्य और केंद्र सरकार मेरे खिलाफ एकजुट हो गए हैं, मैं अकेले ही आम लोगों के लिए लड़ रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटमनी और सिंडिकेट वालों को उल्टा लटकाकर करेंगे सीधा : अमित शाह
बीरभूम में ही केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने भी रैली की। इस दौरान अमित शाह ने कहा, ''आप लोग कटमनी और सिंडिकेट से परेशान हैं। किसी गरीब को घर बनाने के लिए ईंट लानी हैं, तो ममता के सिंडिकेट वाले पैसे मांगते हैं, सीमेंट लाना है, तो भी पैसे देने पड़ते हैं। आप ममता को यहां से निकाल दो, कटमनी और सिंडिकेट वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा की सरकार करेगी।''

अमित शाह ने कहा, ''ममता दीदी कहती हैं कि महिलाओं को शाम के सात बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए। आप एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए, हम ऐसा बंगाल बनाएंगे, जहां रात को एक बजे भी छोटी बच्ची स्कूटी पर निकल सकेगी। कोई संदेशखाली, आरजी कर, दुर्गापुर लॉ कॉलेज या साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज जैसी घटना नहीं होगी।''

उन्होंने कहा, ''भाजपा ने तय किया है कि हम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाएंगे। यूसीसी लगने के बाद चार शादी करने वालों की शादियां बंद हो जाएंगी। हम सातवां वेतन आयोग हर सरकारी कर्मचारी को देंगे। बहनों के खाते में हर महीने तीन हजार रुपये जमा हो जाएंगे। गर्भवती माताओं को 21 हजार रुपये देंगे। यहां के बेरोजगार युवाओं को हम हर महीने 3,000 रुपये देने का काम करेंगे।''

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed