सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government Making Mockery of Parliament TMC MP Derek O'Brien Lashes Out Over Deputy Chairman Election in RS

Parliament: लोकसभा का डिप्टी स्पीकर पद नौ साल से खाली, TMC सांसद बोले- संसद का मजाक बना रही सरकार; जानिए मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 13 Apr 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने लोकसभा उपाध्यक्ष पद लंबे समय से खाली रहने और राज्यसभा उपसभापति चुनाव जल्द कराने को लेकर सरकार पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

Government Making Mockery of Parliament TMC MP Derek O'Brien Lashes Out Over Deputy Chairman Election in RS
डेरेक ओ ब्रायन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने संसद की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सरकार संसद का मजाक बना रही है। उन्होंने कहा, लोकसभा के उपाध्यक्ष का पद साल 2019 से खाली पड़ा है। सरकार ने इतने वर्षों में इस पद को भरने की कोई कोशिश नहीं की। लेकिन राज्यसभा के उपसभापति का पद, जो सिर्फ 10 दिनों से खाली हुआ है, उसे भरने के लिए भाजपा इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने चुनाव की तारीख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा भाजपा यह चुनाव 17 अप्रैल को क्यों करवाना चाहती है। डेरेक ओ ब्रायन के अनुसार, इस समय कई सांसद अपने-अपने राज्यों में विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि जब सांसद चुनाव प्रचार में लगे हैं, तब सदन में इस तरह का चुनाव कराना गलत है। उन्होंने इस प्रक्रिया को शर्मनाक बताया है। 

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

1