{"_id":"6a58a7de761db73496028633","slug":"managing-director-of-a-central-psu-demanded-a-bribe-of-rrs15-lakh-cbi-nabbed-him-red-handed-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: सेंट्रल पीएसयू के मैनेजिंग डायरेक्टर ने मांगी 15 लाख की रिश्वत, पांच लाख लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों दब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: सेंट्रल पीएसयू के मैनेजिंग डायरेक्टर ने मांगी 15 लाख की रिश्वत, पांच लाख लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों दब
Thu, 16 Jul 2026 05:39 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
CBI
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने नोएडा में रिश्वत लेते हुए कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, बंगलूरू (जो एक सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है) के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग दनायक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मैनेजिंग डायरेक्टर ने 15 लाख रुपये मांगे थे। इस रकम के हिस्से के तौर पर जब एमडी को पांच लाख रुपये दिए गए तो सीबीआई ने आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
आरोपी मैनेजिंग डायरेक्टर ने भोपाल की एक फर्म से लगभग 15 लाख रुपये के अनुचित लाभ की मांग की थी। यह फर्म केएपीएल की अधिकृत सर्विस एजेंट है। मध्य प्रदेश में सरकारी संस्थानों को दवाएं सप्लाई करने का काम करती है। रिश्वत की यह रकम फर्म के सर्विस एजेंट एग्रीमेंट को मंजूरी देने, फर्म को अतिरिक्त संस्थान सौंपने के आवेदन (जो मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए रिन्यूअल के लिए लंबित थे) और मौजूदा साल में दवाओं की बिक्री से फर्म को मिलने वाले कमीशन में से हिस्सा (कट) लेने के लिए मांगी गई थी।
विज्ञापन
आरोपी मैनेजिंग डायरेक्टर को नोएडा में 15 लाख रुपये की मांगी गई रिश्वत की रकम के हिस्से के तौर पर 5 लाख रुपये का अनुचित लाभ लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी के बेंगलुरु, नोएडा और जबलपुर स्थित घर एवं ऑफ़िस में तलाशी ली। उसके नोएडा स्थित घर और बंगलूरू के ऑफिस चैंबर से लगभग 75 लाख रुपये नकद और 4 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की गई। इसके अलावा, लगभग 86 लाख रुपये मूल्य के 697 ग्राम सोने के गहने/सिक्के और आरोपी के रिहायशी फ्लैट के प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट भी जब्त किए गए।
विज्ञापन