RSS: मणिकम टैगौर ने की अल-कायदा से संघ की तुलना, भाजपा बोली- आतंकवादियों में शांतिदूत देखती है कांग्रेस
दिग्विजय सिंह की ओर से आरएसएस की तारीफ किए जाने के मामले पर कांग्रेस नेता मणिकम टैगौर ने प्रतिक्रिया देते हुए आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन अल-कायदा से की थी। टैगौर ने कहा था कि कांग्रेस को आरएसएस से सीखने की जरूरत नहीं है।
विस्तार
भाजपा ने सोमवार को आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल देशभक्तों में आतंकवादी और आतंकवादियों में शांतिदूत देखता है। दरअसल, मणिकम टैगोर की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा से की गई थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के लिए आरएसएस से सीखने के लिए कुछ भी नहीं है।
'अफजल गुरु और याकूब मेमन में दिखते हैं शांतिदूत' :पूनावाला
टैगोर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस नेता की टिप्पणियां उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाती हैं। पूनावाला ने कहा, 'वे राष्ट्रवादियों में आतंकवादी और अफजल गुरु और याकूब मेमन जैसे असली आतंकवादियों में शांतिदूत देखते हैं।'
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस राष्ट्रवादियों का अपमान करती है। नक्सलियों, पीएफआई और सिमी के सदस्यों जैसे आतंकवादियों को अपना 'भाईजान' कहती है। वे बस यही करते हैं।' भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है जो पिछले 100 वर्षों से 'व्यक्तित्व निर्माण' और 'चरित्र निर्माण' के जरिये राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।
ये भी पढ़ें: Goa Nightclub Case: गोवा नाइटक्लब आग मामले में लूथरा भाईयों को कोर्ट ने 9 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा
'100 वर्षों से आरएसएस के खिलाफ अभियान चला रही कांग्रेस' :पूनावाला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 100 वर्षों से आरएसएस के खिलाफ 'अपमानजनक आरोपों और शक पैदा करने का अभियान' चला रही है। पूनावाला ने कहा, 'मणिकम टैगोर और कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि क्या प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनकी सरकार ने आरएसएस को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इसलिए आमंत्रित किया था क्योंकि यह एक आतंकवादी संगठन था।'
उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि क्या पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की आरएसएस मुख्यालय की यात्रा किसी आतंकवादी संगठन के मुख्यालय की यात्रा थी। क्या महात्मा गांधी, बी.आर. आंबेडकर और जय प्रकाश नारायण ने आरएसएस की प्रशंसा करके किसी आतंकवादी संगठन की प्रशंसा की थी?"
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.