सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Attempt to storm the Kuki-Zo Council President residence warning shots fired to disperse the crowd

मणिपुर: बेकाबू भीड़ ने कुकी जो काउंसिल अध्यक्ष के घर में घुसने कोशिश की, भीड़ को हटाने के लिए हुई हवाई फायरिंग

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

मणिपुर के चुराचांदपुर में उग्रवादियों के छिपे होने के शक में भीड़ ने कुकी जो काउंसिल के अध्यक्ष के घर पर हमला कर दिया। भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस छोड़ी और हवाई फायरिंग की। 

Manipur Attempt to storm the Kuki-Zo Council President residence warning shots fired to disperse the crowd
मणिपुर हिंसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

मणिपुर के चुराचांदपुर शहर में रविवार को भारी तनाव देखा गया। यहां कुकी जो काउंसिल के अध्यक्ष एच थांगलेट के घर में भीड़ ने घुसने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ को रोकने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार रात को हुई।
Trending Videos


क्यों हुआ विवाद?
दरअसल, स्थानीय युवाओं को खबर मिली थी कि अध्यक्ष के घर में कथित तौर कुछ उग्रवादी छिपे हुए हैं। इस बात से नाराज होकर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रविवार दोपहर को भीड़ ने अध्यक्ष के घर पर पथराव किया और अंदर घुसने की कोशिश की। उस समय सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पूर्व PM इमरान खान का जेल से सख्त संदेश: कहा- आत्मा बेच चुके जजों को शर्म आनी चाहिए; बेटे कासिम ने क्या बताया?

हालांकि, रविवार रात को युवाओं ने एक बार फिर अध्यक्ष के घर में जबरन घुसने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख वहां मौजूद हथियारबंद लोगों ने भीड़ को डराने और पीछे हटाने के लिए हवा में गोलियां चलाईं।

एक अन्य इलाके में भी हुआ हंगामा
अधिकारियों ने आगे बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों चुराचांदपुर शहर के पास तुइबोंग इलाके में भी हंगामा किया। कुछ लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया। सुरक्षा बलों ने यहां भी आंसू गैस का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed