सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Government and Kuki-Zo Council leaders at peace table several key issues raised in meeting

मणिपुर: सरकार और कुकी-जो काउंसिल नेता शांति की मेज पर, बैठक में उठाए गए कई अहम मुद्दे

अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल। Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 23 Mar 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों से शांति की अपील करते हुए भूलो और माफ करो की भावना से आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बैठक में कोई मांग या वादा नहीं किया गया, बल्कि यह सिर्फ संवाद की शुरुआत है। अलग प्रशासन की मांग पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने की बात कह चुके हैं।

Manipur Government and Kuki-Zo Council leaders at peace table several key issues raised in meeting
मणिपुर के सीएम युमनाम खेमचंद सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

हिंसा से जूझ रहे पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बातचीत की पहल से शांति की आस जगी है। मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी) के साथ हुई बैठक को राज्य में शांति बहाल करने और कुकी-मैतई समुदायों के बीच भरोसा बढ़ाने की दिशा में अच्छी शुरुआत बताया है। गुवाहाटी में शनिवार को हुई यह बैठक करीब तीन साल बाद दोनों पक्षों के बीच पहली औपचारिक बातचीत थी।
Trending Videos


मुख्यमंत्री खेमचंद ने रविवार को कहा, बातचीत आगे भी जारी रहेगी और इसका उद्देश्य मणिपुर में शांति स्थापित करना है। बैठक करीब 1 घंटा 45 मिनट चली, जिसे कुकी काउंसिल ने आइस-ब्रेकिंग सत्र बताया। मणिपुर में मई 2023 से मैतई और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसा में 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले मणिपुर के सीएम खेमचंद सिंह?
मुख्यमंत्री खेमचंद ने कहा, सबसे बड़ी चिंता यह है कि आंतरिक रूप से विस्थापित लोग (आईडीपी) अब तक अपने घर नहीं लौट पाए हैं। लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए दोनों समुदायों के बीच भरोसा बहाल करना जरूरी है। कितने समय तक सुरक्षाबल लोगों की रक्षा करते रहेंगे, अब समाज को खुद आगे आना होगा। कुकी काउंसिल ने बातचीत का न्योता स्वीकार किया है इसके लिए उनका आभार। यह कठिन समय में शांति की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

भूलो और माफ करो का संदेश
मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों से शांति की अपील करते हुए भूलो और माफ करो की भावना से आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बैठक में कोई मांग या वादा नहीं किया गया, बल्कि यह सिर्फ संवाद की शुरुआत है। अलग प्रशासन की मांग पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने की बात कह चुके हैं।

कुकी काउंसिल ने उठाए अहम मुद्दे
कुकी-जो काउंसिल ने बताया कि उसने बैठक में कई अहम मुद्दे उठाए, जिनमें कुकी और तांगखुल समुदायों के बीच तनाव कम करना और हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाना शामिल है। काउंसिल ने बफर जोन को बनाए रखने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए चल रही वार्ताओं को तेज करने की भी मांग की।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed