सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mauritius pm praise pm modi call discussion on ai impact summit collaboration

Mauritius: मॉरीशस के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत को सराहा, एआई शिखर सम्मेलन में सहयोग पर की चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Feb 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच सोमवार को फोन पर बात हुई। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की पुष्टि की। साथ ही दोनों नेताओं के बीच एआई समिट में भी सहयोग पर चर्चा हुई। 

mauritius pm praise pm modi call discussion on ai impact summit collaboration
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने पीएम मोदी के साथ हुई रचनात्मक बातचीत की सराहना की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले सप्ताह भारत में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में भारत-मॉरीशस सहयोग ओर मजबूत होगा। डॉ. नवीन रामगुलाम ने भारत के साथ विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने की भी पुष्टि की।
Trending Videos


एआई इम्पैक्ट समिट में सहयोग पर हुई बात 
  • सोमवार को मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम ने पीएम मोदी को फोन किया। इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग पर चर्चा हुई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में डॉ. नवीन रामगुलाम ने लिखा, 'इस रचनात्मक आदान-प्रदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। मॉरीशस और भारत विकास, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मैं अगले सप्ताह भारत में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में इस सहयोग को और अधिक गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।'
  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मॉरीशस के पीएम के साथ फोन पर हुई बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
  • इस पोस्ट में उन्होंने लिखा 'अपने दोस्त, प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से फोन पर बात करके मुझे बहुत खुशी हुई। हमने दोनों देशों के बीच सहयोग की समीक्षा की। हमने दोनों देशों को जोड़ने वाले विशेष, ऐतिहासिक और जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मैं अगले सप्ताह भारत में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed