सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Budget Session LIVE: संसद में गतिरोध बरकरार, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में आज भी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित किए जाने की आशंका है। राज्यसभा में हंगामे के बावजूद कामकाज जारी है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

Parliament Budget Session Day 10 LIVE Updates opposition Protest Speaker Birla RS Chairman BJP Cong Politics
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:15 PM, 10-Feb-2026

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे से चलने की संभावना, गतिरोध दूर होने की अटकलें

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे से सुचारू रूप से चलने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध दूर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया जा चुका है।
12:07 PM, 10-Feb-2026

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी दलों की तरफ से आरोप लगाया गया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। गतिरोध के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आम बजट पर चरचा के लिए सरकार तैयार है। सांसदों को बजट पर चर्चा में भाग लेना चाहिए।

संसद में जारी गतिरोध के बीच विपक्षी खेमा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। समाचार एजेंसी- पीटीआई और एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि आज स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।
11:02 AM, 10-Feb-2026

लोकसभा में नहीं थमा हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में आज भी हंगामा नहीं थमा और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विपक्षी सांसद आज ही स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। हालांकि, 9 फरवरी को सूत्रों के हवाले से आई जानकारी में कहा गया था कि बजट सत्र के दूसरे चरण में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। इसी बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक वीडियो साझा कर लिखा है कि लोकसभा में चार फरवरी को धक्का-मुक्की जैसे हालात पैदा हो गए थे।

ये भी पढ़ें- Kiren Rijiju: 'हमने अपने सांसदों को धक्का-मुक्की करने से रोका', 4 फरवरी की घटना को लेकर विपक्ष पर बरसे रिजिजू
10:46 AM, 10-Feb-2026

किरेन रिजिजू बोले- भाजपा की महिला सांसद, कांग्रेस सांसदों के बर्ताव से नाराज थीं

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बीती 4 फरवरी को विपक्षी सांसदों के लोकसभा में व्यवहार की कड़ी आलोचना की और कहा कि इससे हमारे सांसद बहुत नाराज थे। हमने अपने सांसदों को शारीरिक टकराव से रोका था। अब भाजपा की महिला सासंदों ने स्पीकर से शिकायत दर्ज कराई है। देखते हैं कि अध्यक्ष क्या कार्रवाई करते हैं।
10:12 AM, 10-Feb-2026

लोकसभा में विपक्षी सांसदों की तरफ से कार्यस्थगन प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने आज भी स्पीकर ओम बिरला को कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेस समेत कई अन्य दलों के सांसदों ने स्पीकर से अहम मुद्दे पर चर्चा कराने की अपील की है।
09:34 AM, 10-Feb-2026

वित्त मंत्री आज राज्यसभा में दे सकती हैं बजट पर चर्चा का जवाब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में बजट 2026 पर चर्चा पूरी होने पर इसका जवाब दे सकती हैं। लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि सरकार को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर चर्चा करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:32 AM, 10-Feb-2026

लोकसभा में आज बजट 2026 पर चर्चा होने की उम्मीद

लोकसभा में आज बजट 2026 पर चर्चा होने की उम्मीद है। 9 फरवरी की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही के संचालन में मदद करने की अपील की थी। हालांकि, पहले 11 बजे लोकसभा का प्रश्नकाल बाधित हुआ, फिर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी गतिरोध बरकरार रहा। अंत में दोपहर करीब सवा दो बजे सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
08:10 AM, 10-Feb-2026

भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र

भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला लोकसभा में प्रधानमंत्री की सीट का घेराव और सदन के वेल में घुसकर प्रदर्शन के दौरान अराजक स्थिति पैदा करना है।

07:55 AM, 10-Feb-2026

Parliament Budget Session LIVE: संसद में गतिरोध बरकरार, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

आज संसद के बजट सत्र का 10वां दिन है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की तैयारियों के बीच पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर प्रकाशक के बयान को लेकर आज भी सियासी बयानबाजी जारी रहने के आसार हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आरोप है कि लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर ओम बिरला के साथ मुलाकात के दौरान ऐसी कोई सहमति नहीं बनी जैसा राहुल दावा कर रहे हैं। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- Parliament Budget Session LIVE: बजट सत्र में हंगामा-गतिरोध, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित; राज्यसभा में बजट पर चर्चा
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed