सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana nikay chunav bjp candidate erukali mahadevappa dies before maktal municipal polls

तेलंगाना निकाय चुनाव: घर पर फंदे से लटका मिला भाजपा उम्मीदवार का शव, BJP ने कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नवीन पारमुवाल Updated Tue, 10 Feb 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

तेलंगाना में निकाय चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का शव फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों का आरोप है कि नामांकन के बाद से ही उन्हें विपक्ष की तरफ से डराया-धमकाया जा रहा था।

telangana nikay chunav bjp candidate erukali mahadevappa dies before maktal municipal polls
भाजपा उम्मदीवार एरुकाली महादेवप्पा का शव फंदे पर लटका मिला। - फोटो : @BJP4Telangana
विज्ञापन

विस्तार

Telangana Nikay Chunav: तेलंगाना में निकाय चुनाव से पहले भाजपा उम्मदीवार एरुकाली महादेवप्पा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। यह घटना सोमवार देर रात नारायणपेट जिले की मकतल नगरपालिका में हुई। मकतल नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 से बीजेपी उम्मीदवार एरुकाली महादेवप्पा का शव अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद बीजेपी ने राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। 
Trending Videos


परिवार का आरोप है कि नामांकन दाखिल करने के बाद से ही उनको लगातार धमकियां मिल रही थी। परिवार के लोगों का कहना है कि महादेवप्पा पर चुनाव नहीं लड़ने के लिए शुरू से ही दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि धमकियों के चलते ही उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 फरवरी को है निकाय चुनाव
बता दें कि तेलंगाना में 116 नगरपालिकाओं और सात निगमों के लिए बुधवार को मतदान होना है। चुनाव प्रचार सोमवार को ही समाप्त हुआ था। प्रचार के आखिरी दिन महादेवप्पा ने बीजेपी सांसद डीके अरुणा के साथ प्रचार किया था। 

यह भी पढ़ें: Rahul on Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब पर रार के बीच बोले राहुल, मुझे पूर्व सेनाध्यक्ष पर पूरा भरोसा है

बीजेपी ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
इस बीच, बीजेपी ने उम्मीदवार की कथित खुदकुशी के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी इस मामले को लेकर हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। पार्टी द्वारा डीजीपी कार्यालय तक मार्च करने की योजना की खबरों के बाद बीजेपी के राज्य कार्यालय में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

तेलंगाना बीजेपी ने एक्स पर लिखा, 'मकतल से बीजेपी के वार्ड-6 के उम्मीदवार एरुकाली महादेवप्पा की दुखद मौत के लिए राहुल गांधी, सीएम रेवंत रेड्डी और कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार हैं। उनकी मौत ने तेलंगाना की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।' पार्टी ने आगे कहा, 'कांग्रेस गुंडों की ओर से लगातार धमकियां, इंटिमिडेशन और दबाव की शिकायतें आई हैं, जहां जमीनी स्तर पर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। दिल्ली में राहुल गांधी लोकतंत्र बचाने पर लंबे-लंबे भाषण देते हैं, लेकिन तेलंगाना में उनकी पार्टी पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप है।'

बीजेपी ने कहा, 'हमारे प्रदेश अध्यक्ष शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े होने के लिए मकतल जा रहे हैं। यह लड़ाई अब एक वार्ड या एक चुनाव के बारे में नहीं है, यह लोकतंत्र के अस्तित्व, आदिवासी नेताओं की गरिमा और हर नागरिक के बिना डरे चुनाव लड़ने के अधिकार के बारे में है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed