सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Sarma calls Congress allegations false files Rs 500 cr defamation case against Gaurav Gogoi 2 others

Assam: असम सीएम हिमंत सरमा ने गोगोई पर ठोका 500 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा, आरोपों पर किया पलटवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 10 Feb 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया। सरमा ने कहा कि आरोप उनकी छवि खराब करने के इरादे से लगाए गए। उन्होंने गौरव गोगोई और दो अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का डिफेमेशन केस दर्ज कराया है। साथ ही अदालत से कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Assam CM Sarma calls Congress allegations false files Rs 500 cr defamation case against Gaurav Gogoi 2 others
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आरोप उनकी छवि खराब करने के इरादे से लगाए गए हैं। इन आरोपों के खिलाफ मुख्यमंत्री सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और दो अन्य लोगों के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि (डिफेमेशन) का केस दर्ज कराया है।

Trending Videos

मुख्यमंत्री का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने बिना किसी सबूत के गंभीर आरोप लगाए, जिससे उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले में कानूनी रास्ते से जवाब देंगे। सरमा ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन झूठे आरोप लगाना गलत है। इसलिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


असम कांग्रेस ने सीएम के खिलाफ दर्ज कराइ शिकायत
मंगलवार को असम कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस विधायक शिबामोनी बोरा और दिगंत बर्मन ने गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में इस वीडियो को लेकर शिकायत दी। इस वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक राइफल के साथ दिखाया गया था। वीडियो शेयर करते ही इस पर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि विवाद बढ़ता देख इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- हिमंत बिस्वा वीडियो विवाद: कांग्रेस का बड़ा आरोप- 'नरसंहार भड़का रहे हैं CM'; BJP के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
 
शिकायतकर्ता विधायकों का दावा

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि वीडियो में सरमा को एक विशेष समुदाय पर पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोली मारते दिखाया गया है। शिकायतकर्ता विधायकों ने दावा किया कि वीडियो में ओवरले टेक्स्ट के रूप में कुछ वाक्य थे जैसे- विदेशी मुक्त असम और बांग्लादेशियों को कोई माफी नहीं। कांग्रेस का कहना है कि ये शब्द राज्य के बंगाल मूल के मुसलमानों की ओर इशारा करते हैं, जिन्हें अक्सर मिया या बांग्लादेशी कहकर तंज कसा जाता है। इसके साथ ही शिकायत में आगे कहा गया कि यह सामग्री एक खास समुदाय को निशाना बनाती है, जो बेहद उकसाने वाली और सांप्रदायिक है। इससे लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है।

ये भी पढ़ें:- 'चुनाव का एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाता है': असम सीएम हिमंत के वीडियो को लेकर दायर याचिका पर बोले CJI

वीडियो विवाद और फिर सीएम सरमा की सफाई
बता दें कि यह विवाद उस वीडियो से जुड़ा है, जिसे असम भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से बीते शनिवार को पोस्ट किया गया था। वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत सरमा को राइफल से निशाना लगाकर गोली चलाते हुए दिखाया गया। वीडियो में दो लोग नजर आए, जिनमें से एक ने टोपी पहन रखी थी और दूसरे की दाढ़ी थी। वीडियो के साथ लिखा गया था- 'प्वाइंट ब्लैंक शॉट'। इस वीडियो को लेकर विपक्ष ने कड़ा विरोध किया, जिसके बाद इसे हटा दिया गया।

दूसरी ओर इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा कि उन्हें किसी भी वीडियो की जानकारी नहीं है। उन्होंने डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे किसी वीडियो के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हैदराबाद में दर्ज किसी शिकायत की भी जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज हुआ है, तो मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं जेल जाने को भी तैयार हूं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed