सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam congress files police complaint against bjp over cm himanta sarma video

हिमंत बिस्वा वीडियो विवाद: कांग्रेस का बड़ा आरोप- 'नरसंहार भड़का रहे हैं CM'; BJP के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: नवीन पारमुवाल Updated Tue, 10 Feb 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के एक विवादित वीडियो को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में सीएम को दो लोगों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया।

assam congress files police complaint against bjp over cm himanta sarma video
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

असम बीजेपी के एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के एक विवादित वीडियो को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मंगलवार को असम कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस विधायक शिबामोनी बोरा और दिगंत बर्मन ने गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में इस वीडियो को लेकर शिकायत दी। इस वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक राइफल के साथ दिखाया गया था। वीडियो शेयर करते ही इस पर विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया।
Trending Videos


क्या है पूरा मामला
दरअसल, असम बीजेपी ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को राइफल से निशाना लगाते और दो लोगों पर गोली चलाते दिखाया गया। इनमें से एक व्यक्ति स्कल कैप पहने हुए था और दूसरे के चेहरे पर दाढ़ी थी। वीडियो के कैप्शन में लिखा था- "पॉइंट-ब्लैंक शॉट"। भारी राजनीतिक विरोध के बाद बीजेपी ने यह वीडियो डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उन्हें इस वीडियो की कोई जानकारी नहीं है। वहीं, असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने सीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे वीडियो के जरिए मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार भड़काने की कोशिश की जा रही है। गोगोई ने पुलिस से इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने की मांग की थी।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि वीडियो में सरमा को मुसलमानों पर पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोली मारते दिखाया गया है। शिकायतकर्ता विधायकों ने दावा किया कि वीडियो में ओवरले टेक्स्ट के रूप में कुछ वाक्य थे जैसे- विदेशी मुक्त असम और बांग्लादेशियों को कोई माफी नहीं। कांग्रेस का कहना है कि ये शब्द राज्य के बंगाल मूल के मुसलमानों की ओर इशारा करते हैं, जिन्हें अक्सर मिया या बांग्लादेशी कहकर तंज कसा जाता है।

शिकायत में आगे कहा गया कि यह सामग्री एक खास समुदाय को निशाना बनाती है, जो बेहद उकसाने वाली और सांप्रदायिक है। इससे लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। इससे पहले सोमवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद पुलिस में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और इस वीडियो को लेकर आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी।

मुझे जानकारी नहीं: सीएम
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "मुझे ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है। अगर मेरे खिलाफ कोई केस दर्ज हुआ है तो मुझे गिरफ्तार कर लें, मुझे कोई आपत्ति नहीं। मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं। मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा। मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।"

यह भी पढ़ें: 'चुनाव का एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाता है': असम सीएम हिमंत के वीडियो को लेकर दायर याचिका पर बोले CJI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed