{"_id":"698ad29d822e9f95db068413","slug":"tamil-nadu-sir-deadline-ends-today-final-voter-list-to-be-released-on-february-17-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu SIR: आज खत्म हो रही समयसीमा, 17 फरवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu SIR: आज खत्म हो रही समयसीमा, 17 फरवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु में आज विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) का आखिरी समयसीमा है। इसके बाद चुनाव आयोग 17 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगी।
चुनाव आयोग का कार्यालय। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु के मतदाताओं के लिए राज्य की संशोधित मतदाता सूची से संबंधित सुधार के लिए मंगलवार अखिरी दिन हैं। मंगलवार शाम समय सीमा समाप्त होने के साथ ही अधिकारियों को उम्मीद है कि 17 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले सभी लंबित सत्यापन कार्य पूरे हो जाएंगे। एक बार अंतिम रूप दिए जाने के बाद, अद्यतन मतदाता सूची में तमिलनाडु में लगभग 5.65 करोड़ पंजीकृत मतदाता दिखाए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- PM Modi calls Sharad Pawar: पीएम मोदी ने शरद पवार को किया फोन, स्वास्थ्य को लेकर पूछा हाल-चाल
19 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रक्रिया शुरू हुआ था
बूथ स्तर के अधिकारियों की ओर से व्यापक जमीनी सत्यापन के बाद 19 दिसंबर को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित होने के साथ प्रक्रिया शुरू हुई। मसौदा सूची जारी होने के बाद नागरिकों को 30 जनवरी तक ऑनलाइन पोर्टल और जिलों में आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करने, सुधारों का अनुरोध करने या अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन करने का समय दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Supreme Court: असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सांप्रदायिक वीडियो साझा करने का आरोप
34 लाख लोगों ने मतदान पत्र में सुधार के लिए आवेदन दिया
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 34 लाख लोगों ने अपने नाम में बदलाव, जोड़ या हटाव करने के लिए आवेदन जमा किए। इनमें पहली बार मतदान करने वाले, निवास स्थान बदलने वाले और नाम, पता या फोटो जैसी व्यक्तिगत जानकारी में सुधार चाहने वाले अन्य लोग शामिल थे। इसी दौरान, अधिकारियों ने कई प्रविष्टियों को गहन जांच के लिए चिह्नित किया। मसौदा सूची में जिनके नाम थे लेकिन जिन्होंने आवश्यक सहायक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए थे, ऐसे लगभग 12 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए। उनसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पहचान और पात्रता का प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया। चुनाव अधिकारियों ने अब जमीनी जांच और दस्तावेज संग्रह को तेज कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आज की समय सीमा समाप्त होने से पहले ऐसे सभी मामलों का समाधान हो जाए। ईसीआई ने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे जांच को शीघ्रता से पूरा करें ताकि अंतिम सूची में केवल पात्र मतदाताओं को ही शामिल किया जा सके।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन