सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Giriraj Singh stresses on need to implement Population Control Bill

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भारत में एक मिनट में पैदा हो रहे 30 बच्चे, जनसंख्या नियंत्रण बिल जरूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Nov 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

गिरिराज सिंह ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। चीन ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए 'वन चाइल्ड पॉलिसी' (एक बच्चे की नीति) लागू की और विकास किया।

Minister Giriraj Singh stresses on need to implement Population Control Bill
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लागू किए जाने की आवश्यकता है। धर्म या समाज के किसी भी वर्ग पर इसका फोकस नहीं होगा। यह पूरे देश के भले के लिए है। उन्होंने सीमित संसाधनों का हवाला देते हुए कहा कि भारत में प्रति मिनट तीस बच्चे पैदा हो रहे हैं। 

Trending Videos


गिरिराज सिंह ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। चीन ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए 'वन चाइल्ड पॉलिसी' (एक बच्चे की नीति) लागू की और विकास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "चीन में प्रति मिनट दस बच्चे पैदा होते हैं और भारत में प्रति मिनट तीस बच्चे पैदा होते हैं। हम चीन का कैसे मुकाबला करेंगे?"
विज्ञापन
विज्ञापन





उन्होंने कहा, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक जरूरी है। रिपोर्ट कहती है कि उस देश (चीन) की जीडीपी 1978 में भारत से कम थी, उसने 'वन चाइल्ड पॉलिसी' अपनाई और करीब साठ करोड़ जनसंख्या को नियंत्रित करके विकास किया। उन्होंने आगे कहा, विधेयक को उनकी आस्था और धर्म की परवाह किए बिना सभी के लिए लागू किया जाना चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस कानून का पालन नहीं करते हैं, उन्हें कोई सरकारी लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। उनके मतदान का अधिकार भी वापस लिया जाना चाहिए। 

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अगले साल तक चीन को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाला देश हो सकता है। हालांकि, वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट्स -2022 ने इस बात पर भी प्रकाश डाला है कि भारत की कुल प्रजनन दर काफी कम हो गई है। 1950 में प्रति महिला 5.9 बच्चों को जन्म देती थीं जो 2020 में 2.2 बच्चे प्रति महिला हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed