फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor murdered in Mumbai after being pushed off hill Accused arrested murder similar Siya-Ketan case repeated

मुंबई में नाबालिग की पहाड़ी से धक्का देकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार; क्या दोहराया गया 'सिया-केतन' जैसा हत्याकांड?

Sat, 11 Jul 2026 03:12 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 11 Jul 2026 03:12 PM IST
सार

मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित समतानगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी डिलीवरी बॉय सूरज मारुति वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर युवती को पहाड़ी से धक्का देकर उसकी हत्या की। तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया इनपुट और वैज्ञानिक जांच की मदद से आरोपी तक पहुंचा गया।  

विज्ञापन
Minor murdered in Mumbai after being pushed off hill Accused arrested murder similar Siya-Ketan case repeated
मुंबई में नाबालिग की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित समतानगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि युवती के साथ रिश्ते में रहे एक डिलीवरी बॉय ने उसे पहाड़ी से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटना के करीब 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आखिर पुलिस को घटनास्थल पर क्या मिला?
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह दामूनगर के पीछे स्थित पहाड़ी क्षेत्र में एक किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही समतानगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की बारीकी से जांच कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान कैसे हुई और शक की सुई किस पर गई?
जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ, गुमशुदगी के रिकॉर्ड की जांच और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इन प्रयासों के बाद मृतका की पहचान हुई। जांच में यह भी सामने आया कि किशोरी का सूरज मारुति वाघमारे नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने उसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी तक पुलिस आखिर कैसे पहुंची?
तकनीकी जानकारी और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू की। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है।

हत्या की असली वजह क्या थी?
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। शुरुआती जांच में अभी तक हत्या के कारण का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा थी या किसी विवाद के बाद अचानक हुई।


ये भी पढ़ें: आरव की मां की गुहार: मेरे सामने लटकाया जाए दरिंदा विराज, कहा- चाहती हूं कि उसकी मौत का मंजर मैं आंखों से देखूं

24 घंटे में पुलिस ने कैसे सुलझाई गुत्थी?
डीसीपी गजानन राजमाने ने बताया कि घटनास्थल से मिले सबूत, तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और पूछताछ पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed