सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MK Stalin on upcoming Tamil Nadu assembly elections seat sharing says DMK to begin talks soon Congress

Tamil Nadu: कांग्रेस को बंगाल में झटका, तमिलनाडु में राहत; सीट बंटवारे पर स्टालिन बोले- जल्द बनाएंगे समिति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 03 Feb 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

इंडिया ब्लॉक में शामिल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने कांग्रेस को सियासी तौर पर ठेंगा दिखाते हुए एलान किया कि पार्टी अकेले ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस के लिए तमिलनाडु से राहत की खबर सामने आई है। सीएम स्टालिन का बयान एक तरह से कांग्रेस के लिए बड़ा आश्वासन कहा जा सकता है।

MK Stalin on upcoming Tamil Nadu assembly elections seat sharing says DMK to begin talks soon Congress
एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपने सहयोगी दलों के साथ जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू करेगी। इसके लिए द्रमुक की ओर से एक समिति का गठन किया जाएगा।
Trending Videos


मुख्यमंत्री स्टालिन ने यह बात चेन्नई के कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कही। सीट बंटवारे की प्रक्रिया को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'हम जल्द ही बातचीत के लिए समिति का गठन करेंगे।' गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एलान किया कि चुनावी राज्य बंगाल में टीएमसी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengaluru: नाबालिग ने पब में पी शराब, फिर सातवीं मंजिल से गिरकर मौत; मालिक और स्टाफ पर केस, जानें पूरा मामला?

राजनीतिक विरोधियों से लेकर केंद्रीय बजट पर क्या बोले स्टालिन?
राजनीतिक विरोधियों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि वह किसी को भी राजनीतिक दुश्मन नहीं मानते। उन्होंने कहा, 'मैं किसी को शत्रु नहीं मानता, मैं सभी को दोस्त के तौर पर देखता हूं।'

केंद्र सरकार के 2026-27 के केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने इसे निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि पहले भी इस बारे में अपनी बात रख चुके हैं और इस बजट से किसी बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट से लोगों को कोई राहत नहीं मिली।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने दिखाया कांग्रेस को 'ठेंगा', कहा- किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी TMC

भाजपा को सबक सिखाएगी जनता :सीएम स्टालिन
चुनावी वर्ष में अपने मुख्य संदेश को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इसका जवाब देगी और भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में चेन्नई महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा 11.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला भवन का उद्घाटन किया। इस भवन में रक्त शुद्धिकरण इकाई के साथ फिजियोथेरेपी केंद्र, कृत्रिम अंग केंद्र, डायलिसिस केंद्र और मरीजों के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने इसी परिसर में छह राशन दुकानों का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा कोलाथुर झील के पास विकसित एक पार्क का उद्घाटन किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों को लैपटॉप और पुस्तकें भी वितरित कीं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed