फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon: Rain-induced havoc in some areas, break in monsoon in others, rising humidity leaves people in plains

मैदानी इलाकों में मानसून थमा: उत्तर-पश्चिम भारत में अभी 6-7 दिन बारिश होने के आसार नहीं; कब बदलेगा मौसम?

Wed, 15 Jul 2026 04:53 AM IST
अमन तिवारी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 15 Jul 2026 04:53 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लग गया है। आईएमडी ने पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले छह-सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस बनी रहेगी।

विज्ञापन
Monsoon: Rain-induced havoc in some areas, break in monsoon in others, rising humidity leaves people in plains
कहीं बारिश से तबाही, कहीं उमस से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फिलहाल मानसून पर ब्रेक लग गया है। बारिश थम गई है और 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाली गर्मी लौट आई है और उमस भी बेचैन करने लगा है। इस मुश्किल से अभी कम से कम इस हफ्ते तो राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में घनघोर बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश में एक लाख से अधिक लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि मिजोरम में भूस्खलन ने परेशानियां बढ़ा दी है।
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र यानी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों और विशेष रूप से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत अगले 6-7 दिनों के दौरान बारिश बहुत कम होने की संभावना है। कुछ इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में बारिश का कहर: मिजोरम में भूस्खलन, अरुणाचल में एक लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में तापमान चढ़ा
हिमाचल में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन, लाहौल-स्पीति और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जुलाई महीने में हुई इस बर्फबारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित किया है। ऊंचे क्षेत्रों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed