सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani supports Congress candidate milind deora for South Mumbai

अनिल अंबानी पर राहुल गांधी के हमले, मुकेश अंबानी ने किया कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani supports Congress candidate milind deora for South Mumbai
मुकेश अंबानी (फाइल)
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता और दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा द्वारा जारी एक वीडियो अभियान में उनका समर्थन किया है।


वीडियो में अंबानी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम के लिए देवड़ा की तारीफ की। वीडियो की शुरुआत में अंबानी कहते हैं, "दक्षिण मुंबई के लिए मिलिंद ही सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी कहते हैं, "10 साल तक दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के बाद, मेरा मानना है कि मिलिंद को दक्षिण मुंबई निर्वाचन क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक माहौल  का बारीक ज्ञान है। मुंबई में सूक्ष्म-उद्यम और बड़े व्यवसाय दोनों पनप सकते हैं ताकि हमारे प्रतिभाशाली युवा महिलाओं और पुरुषों के लिए आकर्षक, नए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।"
विज्ञापन


मिलिंद के समर्थन में जारी 2.17 मिनट के इस वीडियो में अंबानी के अलावा कोटक महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन उदय कोटक और टॉगलहेड प्राइवेट लिमिटेड के कृष रामनानी जैसी प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं। 

देवड़ा ने ट्विटर पर हैशटैग मुंबई का कनेक्शन (#MumbaiKaConnection) के साथ यह वीडियो पोस्ट किया। 

कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने एक ट्वीट में कहा, "छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक, सभी के लिए, दक्षिण मुंबई का मतलब कारोबार है। हमें मुंबई में कारोबार वापस लाने और युवाओं के लिए नौकरी पैदा करने को सबसे पहली प्राथमिकता देनी होगी।" 

दिलचस्प बात यह है कि  ऐसे वक्त में जब राहुल गांधी राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर अनिल अंबानी पर निशाना साधाना नहीं भूलते, तब मुकेश अंबानी द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है और यह चर्चा का विषय बन गया है। 

दक्षिण मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान होगा। महाराष्ट्र में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चार चरणों में मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान 11 अप्रैल से शुरू हुआ और 19 मई को खत्म होगा। 23 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed