सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mulayam singh yadav talks on PM Post issue.

मुलायम ने क्यों कहा, 'अच्छा हुआ जो मैं प्रधानमंत्री नहीं बन पाया?'

ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई Updated Thu, 19 May 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
Mulayam singh yadav talks on PM Post issue.
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नहीं बन पाने का मलाल है। बुधवार को उनके मन  की यह टीस साफ तौर पर झलकी। मौका था उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में आयोजित समारोह का।
Trending Videos


मेडिकल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि अच्छा ही रहा कि प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। अगर प्रधानमंत्री बन जाते तो लोगों से मिलने में कठिनाई होती। एसपीजी वाले हर समय उन्हें घेरे रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम चर्चा, पर्चा और खर्चा में यकीन रखने वाले हैं। सियासी विरोधियों ने डाकुओं के संरक्षक के तौर पर बदनाम किया। इसके बाद भी जनता साथ रही और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, एक बार रक्षा मंत्री और एक बार प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए ।

अमर सिंह के सवाल को मुस्कुरा कर टाल गए सपा मुखिया

Mulayam singh yadav talks on PM Post issue.
इस दौरान सपा मुखिया ने राज्यसभा एवं विधानपरिषद के लिए जारी सूची पर किसी तरह की बात करने के इनकार कर दिया। अमर सिंह से जुड़े सवाल को भी मुस्कुराते हुए टाल गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते वक्त तमाम लोग कर्नाटक से मेडिकल की पढ़ाई के लिए सिफारिशी पत्र लिखवाते थे। उसी दौरान तय किया था कि सिफारिशी पत्र की जगह क्यों न  सैफई में मेडिकल कालेज की स्थापना करें। अब यह सपना साकार होता नजर आ रहा है।

उन्होंने मेडिकल कालेज के लिए जमीन देने वाले किसानों का आभार जताया। सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार ने चार साल में बहुत काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed